Home
News

Motorola One Vision की बिक्री से आज से हुई शुरू, पंच होल कटआउट डिस्प्ले वाला फोन

मोटोरोला कंपनी ने हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम Motorola One Vision है। इस स्मार्टफोन को आज से बिक्री के लिए पेश किया गया है। इस फोन के साथ कुछ ऑफर्स भी पेश किए जा रहे हैं। इस फोन को 27 जून से 4 जुलाई यानि पहले हफ्ते में सभी क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकेगा।

Motorola One Vision की बिक्री से आज से हुई शुरू, पंच होल कटआउट डिस्प्ले वाला फोन

इसके अलावा अगर आप वोडाफोन, आइडिया के सब्सक्राइबर्स हैं तो आपको 3750 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा वोडाफोन और आइडिया ग्राहकों को आप 250 जीबी अतिरिक्त इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। मोटोरोला कंपनी के यूज़र्स काफी बेसब्री से मोटोरोला के नए स्मार्टफोन का इंतजार करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप आज से Motorola One Vision को खरीद सकते हैं। आइए आपको इस फोन की कुछ खास खासियत बताते हैं।

इस स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 48MP कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए Motorola One Vision में 25 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। ऐसे में सेल्‍फी लवर्स को ये फोन काफी हद तक पंसद आएगा। कैमरे में नाइट मोड भी है, जिसे Night vision नाम दिया गया है। कैमरे में क्वॉड पिक्सल टेक्नॉलजी दी गई है।

मोटोरोला कंपनी के कार्यकारी निदेशक प्रशांतमणि ने बताया कि इस स्‍मार्टफोन में यूजर्स को अपडेट्स के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, इस फोन में Anroid 1 programme दिया गया है, जिसके लिए आने वाले दो सालों तक यूजर्स को फोन में अपडेट्स को लेकर कोई टेंशन नहीं होगी। इस फोन में आपको सॉफ्टवेयर अपडेट्स की टेंशन को बिल्‍कुल भूला देना है।

25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

25 MP का सेल्फी कैमरा लॉन्‍चिग के दौरान मोटोरोल के मार्केटिंग और ई-कॉमर्स हेड उवायस चिन्‍नी ने बताया कि हमने यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए इस फोन को बनाया गया है, 21:9 डिस्प्ले में सिनेमैटिक विजन दिया गया है। यह पंच होल डिस्प्ले वाला मोटोरोला का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

यह स्मार्टफोन ois और night vision फीचर से लैस है। मोटोरोला वन विजन में 6.3 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 2520×1080 है। उवायस चिन्‍नी ने बताया कि यह फोन में सबसे ज्‍यादा चर्चा में इसका कैमरा ही है। यह scene डिटेक्‍ट करने वाला फोन है, फिर चाहे तो फोटो किसी भी चीज़ की हो।

बैटरी बैकअप भी दमदार

Motorola one vision potrait mode, night mode के हिसाब से यह यूजर काफी सजेशन देगा, ताकि वह अच्‍छी से अच्‍छी तस्‍वीर क्लिक कर सके। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट चार्ज करने के बाद फोन की बैटरी 7 घंटे चलेगी। फुल चार्ज पर फोन की बैटरी दिन भर चलेगी। इस स्मार्टफोन में 3,500 mAh की बैटरी दी गई है।

Brown और Sapphire Blue कलर में आप इस फोन को खरीद पाएंगे। इस फोन को कंपनी ने सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें यूज़र्स को 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। इस वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 19,999 रुपए रखी है। इस फोन में आपको दो कलर वेरिएंट भी मिल जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Motorola company has recently launched a new smartphone. The name of this smartphone is Motorola One Vision. This smartphone has been introduced for sale from today. Some offers are also being offered with this phone. This phone has some special offers from June 27 to July 4 i.e. in the first week.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X