Motorola Razr (2019) भारत में हुआ लॉन्च, फोल्ड होने वाले दो डिस्प्ले स्क्रीन के साथ
Motorola Razr (2019) को अब भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन और लुक बाकी के स्मार्टफोन्स से काफी अलग है। इस स्मार्टफोन में फ्लैक्सिबल डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने ओलेड डिस्प्ले दिया है। इस स्मार्टफोन में एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया गया है। आइए आपको इस स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।

फोल्ड होने वाला दो डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.2 इंच की फ्लैक्सिबल ओलेड डिस्प्ले दी है। इस स्मार्टफोन को फोल्ड किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फोल्ड करने के बाद इसके दोनों स्क्रीन के बीच में गैप हो जाता है। इस फोन को फोल्ड करने के बाद इसका दूसरा डिस्प्ले भी खुल जाता है जिसका साइज 2.7 इंच है। इस दूसरे डिस्प्ले को क्विक व्यू डिस्प्ले भी कहते हैं। इस क्विक व्यू डिस्प्ले को यूज़र्स सेल्फी लेने, नोटिफिकेशंस देखने और म्यूज़िक कंट्रोल प्लेबैक के लिए करेंगे।
16 मेगापिक्सल का बैक कैमरा
इस फोन के पिछले हिस्से में एक 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में एक ही रियर कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.7 है। इस फोन का बैक कैमरा फोन के फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरा का भी काम करेगा। इस कैमरे के साथ कंपनी ने इसमें एक नाइट विज़न मोड दिया है जिससे कम रोशनी होने पर भी यूज़र्स इस फोन से फोटो को क्लिक कर पाएंगे। इस फोन में कम रोशनी में अच्छी फोटो लेने के लिए एआई एल्गोरिद्म का इस्तेमाल किया गया है।
5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
इस फोन के मेन स्क्रीन में एक डॉट नॉच के साथ 5 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया है। अगर आप अपने फोन को फोल्ड नहीं करेंगे तो आप इस 5 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से सेल्फी ले सकते हैं। वहीं अगर आप इस फोन की स्क्रीन को फोल्ड कर देंगे तो आप 16 मेगापिक्सल के बैक कैमरे से भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे।
सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और बैटरी
अब इस फोन में सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फोन स्टॉक एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करेगा। इसमें कंपनी ने 6 जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 2,510 एमएएच की एक बैटरी भी दी है, जो 15 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
इस फोन का कनेक्टिविटी फीचर्स
इस फोन में कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने सिम कार्ड स्लॉट नहीं दिया है, लिहाजा ये फोन ई-सिम सपोर्ट के साथ आता है। Motorola Razr (2019) में कंपनी ने ब्लूटूथ वर्ज़न 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, 4जी एलटीई, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन का वजन 205 ग्राम है।
कीमत और ऑफर्स
इस फोन को कंपनी ने 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन को कंपनी ने नॉयर ब्लैक कलर में लॉन्च किया है। इस फोन को फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए पेश किया गया है। आपको बता दें कि इस फोन की प्री-बुकिंग आज से ही शुरू हो गई है और इसकी पहली सेल 2 अप्रैल को होगी।
इस फोन को अगर आप सिटीबैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पूरे 10,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अगर आप जियो के यूज़र्स हैं तो आपको रिचार्ज में 4,999 रुपए फायदा हो सकता है, इसमें 1.4 टीबी डेटा दो साल की वैधता के साथ दिया जाएगा।
इसके अलावा इस फोन में कंपनी MotoCare Accident Damage Protection Plan भी डिस्काउंट में कम पैसे में दे रही है। इस फोन को खरीदने के 30 दिन के अंदर इस प्रोटेक्शन प्लान को खरीदना होगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट 7,999 रुपए में उपलब्ध कराएगी।


Click it and Unblock the Notifications








