Home
News

हजारों रुपये सस्ता मिल रहा Motorola Flip फोन, Flipkart-Amazon सेल से पहले मौका

Flipkart Big Billion Days सेल से पहले Motorola Razr 60 की कीमत ₹40,000 से भी कम हो गई है। Amazon और Flipkart की फेस्टिव सेल 23 सितंबर से शुरू हो रही है और इसी मौके पर ग्राहकों को बड़ा फायदा दिया जा रहा है। अगर आप फ्लिप फोन लेने का सोच रहे हैं तो यह शानदार डील हो सकती है।

Motorola Razr 60, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹49,999 में लॉन्च किया गया था, अब Flipkart पर केवल ₹39,999 में उपलब्ध है। यानी ग्राहकों को सीधे ₹10,000 की बचत हो रही है।

हजारों रुपये सस्ता मिल रहा Motorola Flip फोन

मिल रहा है अच्छा ऑफर

यही नहीं, अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ₹4,000 का अतिरिक्त इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत ₹35,999 तक आ जाएगी। साथ ही, एक्सचेंज ऑफर में पुराने फोन के बदले ₹27,450 तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। हालांकि यह ऑफर केवल Pantone Gibraltar Sea और Pantone Lightest Sky कलर ऑप्शन पर ही उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन हैं टॉप नॉच

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Motorola Razr 60 में 6.96-इंच का pOLED मेन डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। बाहर की तरफ 3.63-इंच का pOLED कवर स्क्रीन दिया गया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स ब्राइटनेस मिलती है।

यह फोन MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट से लैस है और इसमें 4,500mAh की बैटरी के साथ 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

32MP का सेल्फी कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है, जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। अपने क्लैमशेल फ्लिप डिजाइन, बड़े कवर डिस्प्ले और दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ Motorola Razr 60 अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है।

अगर आप लंबे समय से फ्लिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Flipkart Big Billion Days सेल आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X