Home
News

बस थोड़ा इंतजार! Motorola Razr 60 का लॉन्च कन्फर्म, इन खूबियों के साथ इस दिन होगी एंट्री

मोटोरोला ने कुछ दिन पहले ही भारतीय मार्केट में Razr 60 Ultra को लॉन्च किया है। अब कंपनी अगले हफ्ते Motorola Razr 60 को लेकर आ रही है। इसकी लॉन्च डेट से भी पर्दा हट गया है।

कंपनी ने पुष्टि की है कि डिवाइस में भारत का पहला पर्ल एसीटेट या फैब्रिक फिनिश होगा। टीजर के अनुसार, यह डिवाइस दुनिया का पहला ऐसा डिवाइस होगा जिसमें हैंड्स-फ्री स्नैप्स के लिए वीडियो जेस्चर और 100% ट्रू कलर कैमरा होगा।

Motorola Razr 60 का लॉन्च कन्फर्म, इस दिन होगी एंट्री

Motorola Razr 60 लॉन्च डेट

स्मार्टफोन Pantone Gibraltar Sea, Pantone Spring Bud और Pantone Lightest Sky जैसे तीन कलर में एंट्री लेगा। फोन की लॉन्च डेट 28 मई है। इसे दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन को मोटो रेजर 50 के सक्सेसर के तौर पर कई अपग्रेड फीचर्स के साथ लाया जा रहा है।

Motorola Razr 60 स्पेसिफिकेशन (एक्सपेक्टेड)

Motorola Razr 60 का लॉन्च कन्फर्म, इस दिन होगी एंट्री

मोटोरोला रेजर 60 में 6.96 इंच FHD+ pOLED LTPO पैनल मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स होगी। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 3.63 इंच pOLED कवर स्क्रीन होगी। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,700 हो सकती है। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया जाएगा।

इसमें परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट इस्तेमाल किए जाने की अफवाह है। फोन एंड्रॉइड 15 पर रन करेगा और इसमें 30W fast charging वाली 4,500mAh की बैटरी होगी। साथ में IP48 की रेटिंग भी इसे मिली होगी। फोन में OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 32MP का सेल्फी कैमरा होगा। यह डिटेल फ्लिपकार्ट के जरिये कन्फर्म हो चुकी है।

Motorola Razr 60 प्राइस रेंज

Motorola Razr 60 को 60,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च किया जा सकता है। पुराने मोटोरोला रेजर 50 को 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। अपकमिंग फोन की कीमत अपग्रेड फीचर्स की वजह से ज्यादा हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X