इस दिन एंट्री लेगा Motorola Razr 60 Ultra, 165Hz रिफ्रेश रेट और AI से होगा लैस
मोटोरोला अगले हफ्ते भारत में Motorola Razr 60 Ultra स्मार्टफोन को लेकर आ रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने अपकमिंग डिवाइस के बारे में तमाम तरह की डिटेल रिवील कर दी है। इस फोन को अप्रैल महीने में यूएस मार्केट में भी पेश किया गया था। भारतीय वेरिएंट भी इसी के जैसे फीचर्स के साथ एंट्र्री लेगा।
इसमें परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा। इसे 16 जीबी रैम के साथ जोड़ा जाएगा। फोन में 50-मेगापिक्सल डुअल आउटर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल।

13 मई को होगा लॉन्च
Motorola Razr 60 Ultra 13 मई को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी इसकी लॉन्च डेट एक्स पोस्ट के जरिये रिवील की है। फोन को माउंटेन ट्रेल, रियो रेड और स्क्रैब शेड्स में लाएगा, जो FSC सर्टिफाइड है। इसमें वीगन लैदर फिनिश और अलकैंटरा फिनिश मिलेगा।
माइक्रोसाइट से पता चलता है कि मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा का भारतीय वेरिएंट स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC से लैस होगा, जिसे 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। हैंडसेट को फिर से डिजाइन किए गए टाइटेनियम हिंज, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक कवर डिस्प्ले प्रोटेक्शन और IP48 रेटिंग के साथ आने के लिए टीज किया गया है।
50MP सेल्फी कैमरा
मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड शूटर और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का सेंसर होगा।
हैंडसेट मोटो AI 2.0 सूट फीचर्स से भी लैस होगा। मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा का ग्लोबल वर्जन 165Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 7-इंच 1.5K pOLED LTPO इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 4-इंच pOLED LTPO कवर स्क्रीन के साथ आता है। इसमें 68W टर्बोपावर और 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी है।


Click it and Unblock the Notifications








