Home
News

थोड़ी देर में लॉन्च होगा Motorola Razr 60 Ultra, मिलेंगे तगड़े फीचर्स; जानें कितनी होगी कीमत

Motorola आज भारत में अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल Motorola Razr 60 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। इस फोन को पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था। इसे पिछले Razr 50 Ultra के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर लगा होगा।

इसमें गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक स्क्रीन मिलेगी। साथ में टाइटेनियम हिंज और मोटो एआई गुडीज और 7 इंच की मेन डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा 4 इंच की कवर स्क्रीन मिलेगी। इसकी एक्सपेक्टेड कीमत कितनी हो सकती है और इसमें क्या खूबियां मिलेंगी। सब यहां बताने वाले हैं।

Motorola Razr 60 Ultra आज हो रहा है लॉन्च

Motorola Razr 60 Ultra इंडिया लॉन्च

फोल्डेबल स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च हो रहा है। लॉन्च के बाद इसे बिक्री के लिए अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अवेलेबल करवाया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में इसके 16+512GB वेरिएंट की कीमत $1,300 (लगभग 1,11,000 रुपये) है। वहीं, भारत में पुराने वाले Razr 50 Ultra की लॉन्च के वक्त कीमत 99,999 रुपये थी।

Motorola Razr 60 Ultra स्पेसिफिकेशन

मेन डिस्प्ले- इसमें 6.96-इंच LTPO pOLED इनर डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz और रेजॉल्यूशन 2992x1224 पिक्सल है। इसमें HDR10+, डॉल्बी विजन, पेंटोन वेलिडेटेड कलर्स और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

कवर डिस्प्ले- कवर डिस्प्ले का साइज 4 इंच है। LTPO AMOLED डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 1272×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz है।

कैमरा- इसमें 50MP कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड और 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

प्रोसेसर- फोल्डेबल फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा। चिपसेट ने अंतूतू पर 2.7 मिलियन अंक हासिल किए हैं।

मेमोरी- प्रोसेसर को 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

बैटरी और चार्जिंग- इसमें 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,700mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है।

ओएस- इसमें एंड्रॉइड 15 ओएस दिया गया है, जो Hello UI के साथ काम करता है। इसे 3 साल के ओएस अपडेट मिलेंगे और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

कनेक्टिविटी- डिवाइस सब-6GHz 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, USB टाइप-सी और NFC को सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP48 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस शामिल हैं। कलर- आप इसे रियो रेड, स्कारब ग्रीन और वुड ब्राउन/माउंटेन ट्रेल शेड्स में लॉन्च होने के बाद खरीद पाएंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X