Home
News

Moto C2 होगा मोटोरोला का पहला एंड्रॉइड गो स्मार्टफोन

By Gizbot Bureau

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला को अभी तक भारतीय बाजार में अपने मन मुताबिक मुकाम नहीं मिला. इस वजह से यह कंपनी नए-नए प्रयोग कर खुद को साबित करने की कोशिश में लगी हुई है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि मोटोरोला एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है. अगर हम हाल में देखे गए सर्टिफिकेशन की बात करें तो, मोटोरोला भी अपना पहला एंड्रॉइड गो बेस्ड स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है. यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर XT1920 के नाम से आ सकता है.

Moto C2 होगा मोटोरोला का पहला एंड्रॉइड गो स्मार्टफोन

उम्मीद की जा रही है कि मोटोरोला का आगामी स्मार्टफोन Moto C2 हो सकता है. फसीसी पर मिली लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें 1 जीबी रैम और 2100 एमएएच की बैटरी होगी. इस हैंडसेट की जगह-जगह सर्टिफिकेशन के दौरान तस्वीरें लीक हुई हैं. Moto C2 दरअसल एफसीसी पर देखा गया है. जिसे सबसे पहले नैशविल चैटर क्लास ने रिपोर्ट किया है.

एफसीसी के अन्य डाक्यूमेंट्स में पता चला कि XT1920 में वाई-फाई 802.11 b / g / n , cat.10 LTE मॉडेम और ब्लूटूथ 4.0 सपोर्टेड स्मार्टफोन होगा. इसके अलावा यह स्मार्टफोन 147.88 x 71.22mm की डाइमेंशन के साथ आएगा.डिस्प्ले , प्रोसेसर और अन्य फीचर्स के बारे में अभी कोई ठोस खुलासा नहीं हो सका है. फोन को पावर देगी 2000/2100 एमएएच की बैटरी. साथ ही वाई-फाई, ब्लूटूथ सपोर्ट होगा. इस बजट फोन में 5.2 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है.

मोटोरोला में मोटो-C सबसे लो सीरीज माना जाता है. जिसके तहत कंपनी ने दो स्मार्टफोन जारी किए है. बता दें, पिछले साल मोटो C और मोटो C-plus लांच किया गया था. और इस साल, यह मोटो C और मोटो C-plus का उत्तराधिकारी के रूप में रिलीज होने की उम्मीद है.

बताते चलें, मोटोरोला ने इस साल कोई अपना बड़ा स्मार्टफोन लांच नहीं किया. इस साल की बात करें तो अब तक कंपनी ने मात्र चार डिवाइस लांच किये हैं. - Moto- G6 (मोटो G-6), Moto-G-6plus (मोटो G-6 प्लस) , Moto-G-6play (मोटो G-6 प्ले) और Moto-z3- play (मोटो Z-3 प्ले). जिनमें मोटो Z3 play के अलावा किसी ने सफलता हासिल नहीं की. इसी वजह से मोटोरोला मिड रेंज के स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें One Power का जिक्र अभी तेज़ी से चल रहा है.

कहा जा रहा है कि One Power में 6.2 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा. साथ ही यह स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर में काम करेगा. एंड्रॉयड 8.1 ओरियो यह स्मार्टफोन आ सकता है. कुल मिलाकर यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे मोटोरोला कंपनी 2018 के बचे हुए महीनों में खुद को साबित कर पाती है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola seems to be working on an Android Go smartphone model number- XT1920 has been certified by Federal Communications Commission (FCC).
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X