Motorola Signature की 23 जनवरी को एंट्री, 165Hz डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ मचाएगा हलचल
Motorola एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी जनवरी के तीसरे हफ्ते में अपना नया मिड-रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature लॉन्च करने जा रही है। यह फोन बीते कुछ समय से चर्चा में बना हुआ है और अब इसका India launch date कन्फर्म हो चुका है।
Flipkart पर लाइव हुए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट से फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ इसके कुछ अहम फीचर्स भी सामने आ गए हैं। टीजर के मुताबिक, Motorola Signature को Pantone-curated दो कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा। वहीं, लीक्स की मानें तो यह फोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट और दमदार कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

Motorola Signature लॉन्च डेट
Motorola Signature की भारत में लॉन्च डेट 23 जनवरी तय की गई है। Flipkart पर अपडेट हुए माइक्रोसाइट ने इस लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। लॉन्च के दिन ही फोन की कीमत, उपलब्धता और ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठेगा।
Motorola Signature Specifications (Expected)
लीक्स और रिपोर्ट्स के अनुसार, Motorola Signature एक पावरफुल हार्डवेयर और प्रीमियम डिजाइन के साथ आ सकता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसे 16GB RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।
डिस्प्ले के मामले में फोन में 6.8-इंच 1.5K LTPO AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिजाइन की बात करें तो डिवाइस की मोटाई करीब 7mm हो सकती है और वजन लगभग 186 ग्राम रहने की उम्मीद है। बैटरी के लिए इसमें 5,200mAh बैटरी मिल सकती है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स में NFC, डुअल स्पीकर्स, Bluetooth 6, USB Type-C 3.2, और IP68 व IP69 रेटिंग मिलने की संभावना है, जिससे यह फोन पानी और धूल से काफी हद तक सेफ रहेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Signature Android 16 आधारित Hello UI पर रन कर सकता है।
कैमरा डिटेल
कैमरा सेगमेंट में Motorola Signature काफी दमदार नजर आ रहा है। लीक्स के अनुसार, इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
संभावित कीमत
Motorola ने फिलहाल फोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में करीब ₹84,999 हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








