Home
News

Motorola Signature भारत में मचाएगा हलचल! लॉन्च डेट, कीमत और दमदार फीचर्स लीक

Motorola ने CES 2026 में अपने नए फ्लैगशिप Motorola Signature को पेश कर दिया है। अब इस फोन को लेकर भारत से जुड़ी अहम जानकारी भी सामने आ गई है। एक टिप्स्टर के मुताबिक, Motorola Signature इंडिया लॉन्च डेट, संभावित कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुके हैं। स्लिम डिजाइन, पावरफुल प्रोसेसर और प्रो-ग्रेड कैमरा के साथ यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में बड़ी टक्कर देने वाला है।

Motorola Signature भारत में मचाएगा हलचल!

Motorola Signature लॉन्च डेट

लीक के अनुसार, Motorola Signature भारत में 23 जनवरी को लॉन्च हो सकता है। फोन की बिक्री Flipkart, Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Motorola Signature स्पेसिफिकेशन (Expected)

Motorola Signature स्मार्टफोन में 6.8-इंच का बड़ा 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 165Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसे 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB या 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। बैटरी की बात करें तो फोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह डिवाइस Android 16 आधारित Hello UI पर काम कर सकता है। डिजाइन के मामले में Motorola Signature करीब 7mm पतला और लगभग 186 ग्राम वजनी हो सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में NFC, डुअल स्पीकर्स, Bluetooth 6 और USB 3.2 सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसके अलावा, फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी जा सकती है, जिससे यह पानी और धूल से सेफ रहेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Signature में 50MP Sony LYT828 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड ऑटोफोकस लेंस और 50MP LYT600 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Motorola Signature की संभावित प्राइस

लीक के मुताबिक, 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की बॉक्स कीमत ₹84,999 हो सकती है। हालांकि, इस कीमत को लेकर कोई आधिकारिक सबूत सामने नहीं आया है, इसलिए फिलहाल इसे अफवाह के तौर पर ही देखें।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X