Home
News

Motorola Signature की कीमत लॉन्च से पहले लीक, ₹60,000 से कम में मिलेगा फ्लैगशिप एक्सपीरियंस!

Motorola करीब दो साल बाद एक बार फिर फ्लैगशिप सेगमेंट में दमदार वापसी करने जा रहा है। कंपनी 23 जनवरी को भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इसकी भारत में कीमत लीक हो गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि Motorola इस बार भी अग्रेसिव प्राइसिंग रणनीति पर चल सकता है।

Motorola Signature की कीमत लॉन्च से पहले लीक

Motorola Signature भारत में संभावित कीमत

टिप्स्टर के मुताबिक, Motorola Signature की भारत में कीमत इस प्रकार हो सकती है।

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹59,999
  • 16GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹64,999
  • 16GB RAM + 1TB स्टोरेज: ₹69,999

यह कीमत Motorola Edge 50 Ultra (2024) के शुरुआती प्राइस के बराबर है। दिलचस्प बात यह है कि पहले इसका टॉप वेरिएंट ₹84,999 बताया जा रहा था, लेकिन नई लीक कीमतें कहीं ज्यादा कस्टमर-फ्रेंडली नजर आ रही हैं।

Flipkart एक्सक्लूसिव और बैंक ऑफर्स

Motorola Signature को Flipkart एक्सक्लूसिव तौर पर बेचा जा सकता है। लॉन्च के समय इस पर ₹5,000 तक का बैंक डिस्काउंट और ₹7,500 तक का एक्सचेंज बोनस मिलने की भी उम्मीद है।

Motorola Signature के दमदार स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन के मामले में यह फोन पूरी तरह फ्लैगशिप है।

डिस्प्ले: 6.8-इंच FHD+ AMOLED, 165Hz रिफ्रेश रेट

ब्राइटनेस: 6,200 निट्स पीक

प्रोटेक्शन: Gorilla Glass Victus 2

प्रोसेसर: Snapdragon 8 Gen 5 SoC

कैमरा

  • 50MP Sony Lytia 828 (OIS)
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड
  • 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो
  • 50MP फ्रंट कैमरा

बैटरी: 5,200mAh

OS: Android 16 (7 साल OS + सिक्योरिटी अपडेट)

डिजाइन: प्रीमियम लेदर फिनिश, IP68 + IP69 रेटिंग

थिकनेस/वजन: 6.99mm, 186 ग्राम

क्यों खास है Motorola Signature?

Motorola Signature उन यूजर्स को टारगेट करता है जो OnePlus, iQOO और Realme के फ्लैगशिप फोन्स का विकल्प तलाश रहे हैं। अगर लीक कीमत सही साबित होती है, तो यह फोन ₹60,000 से कम में एक कंप्लीट फ्लैगशिप पैकेज बन सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X