Home
News

Motorola Upcoming phone: दो तगड़े फोन ला रहा Motorola, कम दाम में मिलेंगे एक से बढ़कर एक फीचर्स!

Motorola Upcoming phone: हाल में Motorola के दो अपकमिंग स्मार्टफोन्स को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट किया गया है। कंपनी जल्द दो नए फोन लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। इन्हें G-सीरीज में लॉन्च किया जाएगा। Moto G86 और Moto G56 के नाम से आ रहे डिवाइस के बारे में FCC और NCC प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिली है। इनके बारे में क्या-कुछ पता चल चुका है। यहां बताने वाले हैं।

लिस्टिंग पेज पर जो चार्जर मॉडल नंबर सीरीज बताई गई है, वह MC-331L-MC-337L है, जबकि बैटरी का मॉडल नंबर RA52 है। दिलचस्प बात यह है कि इन्हें UL Solutions और TUV Rheinland प्लेटफॉर्म्स पर देखा गया है, जहां से इनके फास्ट चार्जिंग स्पीड और बैटरी कैपेसिटी की जानकारी सामने आई है।

Moto G86 और Moto G56 जल्द होंगे लॉन्च

सर्टिफिकेशन हुए लिस्ट

UL लिस्टिंग में यही RA52 मॉडल नंबर वाली बैटरी दिखाई गई है और ब्रांड के रूप में मोटोरोला का नाम दर्ज है। लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें 5,100mAh बैटरी दी जाएगी। तुलना करें तो Moto G85 में 5,000mAh बैटरी थी। TUV लिस्टिंग से पता चलता है कि MC-331L चार्जर अधिकतम 33W चार्जिंग स्पीड देगा।

हाल ही में लीक हुई Moto G86 की रेंडर इमेज से इसके पूरे डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी खुलासा हो चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए EUR 330 (31,700 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हो सकता है। हैंडसेट गोल्डन, कॉस्मिक, रेड, और स्पैलबाउंड कलर ऑप्शन में आ सकता है।

Moto G86 के अलावा, एक और मोटोरोला फोन जिसका मॉडल नंबर XT2529-2 है, NCC प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ है। माना जा रहा है कि यह फोन Moto G56 हो सकता है। इस लिस्टिंग में फोन की इमेजेज भी हैं, जिसमें इसे ग्रीन और ब्लू कलर शेड्स में देखा गया है।

हैंडसेट के बैक पैनल पर ट्रिपल कटआउट दिया गया है, जिसमें एक LED फ्लैश भी शामिल है। फोन में फ्लैट फ्रेम के साथ राउंडेड एज हैं। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन राइट साइड में दिए गए हैं। सेंटर-पोजिशन्ड पंच-होल कटआउट सेल्फी कैमरे के लिए है।

नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, और स्पीकर वेंट्स मौजूद हैं। चार्जर की इमेज से पुष्टि होती है कि यह 33W मैक्स चार्जिंग सपोर्ट करेगा। वहीं, बैटरी की इमेज से साफ होता है कि इसकी रेटेड कैपेसिटी 5,100mAh है।

हाल ही में Moto G56 के कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए थे। इसमें शामिल हो सकते हैं।

  • 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले
  • MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट
  • 50MP Sony प्राइमरी कैमरा
  • 32MP फ्रंट कैमरा
  • IP69 रेटिंग (वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस)

फोन की कीमत EUR 250 (लगभग 24,000 रुपये लगभग) बताई जा रही है, जो 8GB/256GB वेरिएंट के लिए होगी। जैसा कि Motorola के बाकी फोन्स के साथ होता है, Moto G86 के भी भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या Moto G56 को भी भारतीय मार्केट में लाया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X