Mozilla जल्द लाएगा Android यूजर्स के लिए एक नया वेब ब्राउज़र
हम हमेशा ही इंटरनेट सफरिंग करते हैं, जिससे हम घर बैठे ही दुनिया में चल रही चीजों के बारे में जान लेते हैं। इंटरनेट सफरिंग में हमारा सबसे ज्यादा साथ देता है गूगल क्रोम। गूगल क्रोम ब्राउजर में हमें कई प्रकार की सहूलियत मिलती है जिससे हमारे ब्राउसिंग का अनुभव काफी बदल जाता है। गूगल क्रोम ने कई फीचर्स के साथ ब्राउसिंग की दुनिया में अच्छी खासी जगह बना ली है, लेकिन इसी के साथ Mozilla Firefox भी ब्राउसिंग के लिए काफी जाना जाता है।

यहां तक की गूगल क्रोम के बाद दूसरा नाम Mozilla Firefox का ही आता है। इसका इस्तेमाल खासकर Android स्मार्टफोन में किया जाता है जबकि गगूल क्रोम का इस्तेमाल हम Android और iOs दोनों ही डिवाइस में कर सकते हैं। वैसे तो Mozilla के पास अपने कुछ खास फीचर हैं लेकिन खबर आ रही है कि इस ब्राउसर में कुछ नए बदलाव किए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार हालांकि Mozilla Android के लिए एक नया वेब ब्राउज़र लॉन्च करने वाला है, जो Android यूजर्स के लिए काफी अलग अनुभव लेकर आएगा।
हालांकि अभी इस बात की पूरी तरह से जानकारी नहीं मिल पाई है कि Android के लिए Mozilla ने क्या बदलाव करने का फैसला किया है, लेकिन यह कहा जा सकता है कि Mozilla अपने नए ब्राउजर ब्रेंड में गूगल क्रोम की तरह बदलाव करने वाला है। जिससे गूगल क्रोम को अच्छी खासी टक्कर मिल सकती है।
हालांकि, यह परियोजना एक विचार है जो आकार लेने में कुछ टाइम जरूर लेगी यानि इस बात की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि Mozilla ने अपने नए ब्रांड का नाम Fenix रखा है। Fenix ने पहले से ही GitHub में अपनी जगह बना ली है, जहां Mozilla को कोड बनाने की उम्मीद है। खबर आ रही है कि इस नए ब्राउज़र को विकसित करने के लिए Mozilla Android कंपोनेंट्स का उपयोग करना चाहता है, जो ब्राउसर का इस्तेमाल करने वाले ब्राउज़र या एप्लिकेशन के बनाने के लिए बनाए गए Android libraries का एक सेट है।
Android कंपोनेंट्स का इस्तेमाल अलग-अलग एंड्रॉइड ब्राउज़र को बनाने के लिए किया जा सकता है। आपको बता दें, Mozilla में सिर्फ Android में इस्तेमाल के लिए Firefox के अलावा Firefox Focus, Firefox Klar और Firefox Rocket जैसे ब्राउजर भी शामिल है। Mozilla द्वारा किए जा रहे नए ब्रेंड का इस्तेमाल Android के सारे Firefox को रोकना है। इस खबर की जानकारी फ़ायरफ़ॉक्स के प्रोग्रामर में से एक एमिली केगर द्वारा दी गई है।
वैसे तो यह विराम Android में Firefox के लिए खबरों को रोक देगा लेकिन रोकने के साथ इनमें काफी सुधार किए जाएंगे। जो सभी के लिए काफी फायदेमंद होंगे। यह कहना मुश्किल होगा कि Mozilla अपने नए ब्राउजर Fenix में किन चीजों को जोड़ेगा या कब यूज़र्स इसका फायदा उठा पाएंगे लेकिन Mozilla को Fenix में कई खास चीजों को जोड़ना जिसमें सबसे पहले सिक्योरिटी और प्राइवेसी एक अहम भूमिका निभाते हैं। इस नए ब्राउजर लॉन्च के चलते Android यूजर्स को गूगल क्रोम के समान सुविधाएं मिल पाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications








