Home
News

मध्‍यप्रदेश में इन्फोसिस की इकाइयों का काम अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद

मध्‍यप्रदेश में इन्फोसिस की इकाइयों का काम अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद

अगर सबकुछ मध्यप्रदेश सरकार की उम्मीद के मुताबिक रहा तो इन्फोसिस और टीसीएस जैसी दिग्गज आईटी कम्पनियां यहां अपनी ईकाइ लगाने का काम अप्रैल से शुरू कर सकती हैं। प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कैलाश विजयवगीर्य ने संवाददाताओं को बताया, मुझे लगता है कि टीसीएस और इन्फोसिस अपनी प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर प्रदेश सरकार के साथ समझौता ग्यापन एमओयू पर 15 से 20 दिन के भीतर दस्तखत कर देंगी।

उन्होंने हालांकि कहा, इन्फोसिस का दल दो तीन में आ सकता है। लेकिन टीसीएस की ओर से कुछ समय की मांग की गयी है। विजयवगीर्य ने इन आईटी परियोजनाओं के बारे में बताया कि प्रदेश सरकार के जरिये केंद्र सरकार के पास आईटी सेज विशेष आथिर्क क्षेत्र स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा जायेगा।

केंद्र इन बड़ी कम्पनियों को मार्च से पहले सेज की मंजूरी दे देगा और ये कंपनियां अप्रैल से अपनी ईकाइ लगाने का काम शुरू कर देंगी। प्रदेश सरकार ने टीसीएस और इन्फोसिस को इंदौर के सुपर कॉरिडोर में 20 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से 100-100 एकड़ जमीन आवंटित करने का फैसला किया है। सुपर कॉरिडोर को करीब एक अरब रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X