Home
News

Jio-Airtel की छुट्टी, 197 रुपए में ये कंपनी दे रही है सबकुछ अनलिमिटेड

By Neha Kashyap

प्रायवेट सेक्टर की कंपनियों के बीच टेलीकॉम वॉर शुरू हो चुकी है, जारी है जिसमें दो कंपनियां भारती एयरटेल और रिलायंस जियो लीडिंग हैं। दोनों कंपनियां कड़े कॉम्पिटीशन के बीच अपने यूजर्स को बनाए रखने के लिए हर रोज नए प्लान और ऑफर्स पेश कर रही हैं।

इस डेटा वॉर में बीएसएनएल के बाद पब्लिक सेक्टर की दूसरी बड़ी कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) भी शामिल हो गई है। एमटीएनएल ने सोमवार को 197 रुपए का धमाकेदार टैरिफ प्लान पेश किया है, जो जियो समेत सभी टेलीकॉम कंपनियों से सस्ता है।

Jio-Airtel की छुट्टी, 197 रुपए में ये कंपनी दे रही है सबकुछ अनलिमिटेड

197 रुपए के इस टैरिफ प्लान के साथ एमटीएनएल एक मात्र ऐसी कंपनी बन गई है, जो जियो और एयरटेल से भी ज्यादा बैनेफिट वाला टैरिफ प्लान कम कीमत में पेश कर रही है। कंपनी ने ये प्लान मुंबई और दिल्ली सर्किल में पेश किया है।

बता दें कि कंपनी ने इस प्लान को इसी साल फरवरी में ट्रायल के रूप में 90 दिनों के लिए पेश किया था और तब इसे काफी पसंद किया गया था। इसके बाद कंपनी ने इस प्लान को अपने यूजर्स के लिए परमानेंट लॉन्च कर दिया है।

एमटीएनएल ने 197 रुपए के टैरिफ प्लान को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया है। इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को 2 जीबी डेटा हर रोज और कुल 56GB डेटा दे रही है। ये डेटा यूजर्स को 3.5जी स्पीड मिलता है। डेटा लिमिट ओवर होने के बाद 2 पैसा प्रति 10 केबी के हिसाब से चार्ज किया जाएगा।

Jio-Airtel की छुट्टी, 197 रुपए में ये कंपनी दे रही है सबकुछ अनलिमिटेड

डेटा के अलावा ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है। बता दें कि ये प्लान एक्चुअल अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है, यानी यहां हफ्ते और दिनों के घंटों के टॉक टाइम की कोई लिमिट नहीं है।

ये अनलिमिटेड कॉलिगं सभी नेटवर्क पर अवेलेबल है यानी एमटीएनएल यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। इस अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा लोकल, एसटीडी और रोमिंग में भी लिया जा सकता है।

इसके अलावा बीएसएनएल का 197 रुपए का स्पेशल टैरिफ प्लान एसएमएस बैनेफिट्स भी देता है। इसमें यूजर्स को 28 दिनों के लिए कुल 300 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलते हैं। इस टैरिफ प्लान का फायदा यूजर्स ऑनलाइन/ई-रिचार्ज और एसएमएस रिचार्ज के जरिए ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
MTNL launch rs 197 STV for prepaid users with 28 days validity. this plan is providing 2GB data per day and unlimited voice calls with 300 sms.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X