Home
News

फोन उपभोक्‍ताओं के लिए खुशखबरी

फोन उपभोक्‍ताओं के लिए खुशखबरी

एमटीएस ब्रांड के तहत परिचालन करने वाली सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेज एसएसटीएल ने महाराष्ट्र और गोवा सर्किल में अपना विस्तार करने की घोषणा की है। महाराष्ट्र और गोवा सर्किल में एमटीएस इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी संदीप मारवाहा ने एक बयान में कहा हमें एमब्लेज नेटवर्क के और आठ शहरों में विस्तार से खुशी है और इस तरह महाराष्ट्र और गोवा सर्कल के 26 शहरों में हमारी पहुंच होगी।

एसएसटीएल ने अपने नेटर्वक का खोपोली, लोनावाला, बारामती, बीड, महाद, रत्नागिरि, सतारा और कराड़ शहरों में विस्तार किया है। बयान में कहा गया कि एमटीएस ने एक दैनिक उपयोग योजना पेश की है जिसके तहत 96 रुपए प्रति दिन और 30 दिन के लिए असीमित उपयोग वाला 798 रुपए का पैक लांच किया है।

एमटीएस के भारत में डेढ़ करोड़ वायरलेस उपभोक्ता हैं और एमब्लेज ब्रांड के तहत वह देश के करीब 300 शहरो में 15 लाख ग्राहकों को मोबाइल ब्राडबैंड सेवा प्रदान करती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X