एमटीएस ने लांच किया 1199 रुपए में लावा एल666 1 फीचर फोन
एमटीएस ने लावा मोबाइल के साथ मिलकर 1199 रुपए में नया सीडीएम फीचर फोन लांच किया है। हालाकि एमटीएस ने नए फोन में दिए जा रहे टॉक प्लान के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। लावा एल661 में 4.5 से.मि यानी 1.8 इंच की टीएफटी स्क्रीन, एमपी3 प्लेयर और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।
फोन की मैमोरी को 4जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इतनी कम कीमत में लांच किए गए एमटीएफ के नए फोन में वॉयस और इंटरटेनमेंट का सही तालमेल दिया गया है। हैंडसेट में स्पीकर फोन की सुविधा के साथ कांफ्रेंस कॉल भी की जा सकती है। इसके अलावा एलार्म, कैलकुलेटर, टी 9 टेक्ट की बोर्ड, ग्रुप एसएमएस, शिड्यूलर और एमटीएस से जुड़ी कई जानकारियां दी गईं हैं। हैंडसेट को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ लांच किया गया है। इस साल जून के महिने में एमटीएस ने ड्युल सिम फोन लांच किया था जिसमें सीडीएमए और जीएसएमए दोनों का सपोर्ट दिया गया था।

लावा L661 में दिए गए फीचर
CDMA 800 MHz
4.5cms(1.8)
TFT screen
Expandable memory up-to 4GB
1000mAh Battery
MP3 Player, Call management
3 Way conference Call , Games, Calculator, Group SMS, Calendar
MTS Info, Predictive text T9, Vcard, Scheduler, World Time, Alarm
Speaker Phone


Click it and Unblock the Notifications







