Home
News

2 दिन में मुकेश अंबानी की संपत्ति 9300 करोड़ रुपए बड़ी, इन अरबपतियों को छोड़ा पीछे

By Neha Kashyap

देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति दो दिनों में 9300 करोड़ रुपए बढ़ गई है। रिलायंस इंडस्ट्री की संपत्ति में हुए इस इजाफे के बाद वो दुनिया के 15वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी की संपत्ति में लगातार इजाफा हुआ है। अंबानी ने इस लिस्ट में वॉलमार्ट के जिम वॉल्टन और रॉब वॉल्टन को पीछे छोड़ दिया है।

2 दिन में मुकेश अंबानी की संपत्ति 9300 करोड़ रुपए बड़ी, इन अरबपतियों को छोड़ा पीछे

संपत्ति में बढ़त के साथ मुकेश अंबानी चीन की कंपनी अलीबाबा के मालिक जैक मा के काफी करीब पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 41.9 अरब डॉलर यानि करीब 2.84 लाख करोड़ रुपए है। जबकि अंबानी से ठीक ऊपर काबिल अलीबाबा के संस्थापक जैक मा का नेटवर्थ 45.8 अरब डॉलर है।

इंडेक्स के मुताबिक 19 जून को मुकेश अंबानी का नेट वर्थ 40.5 अरब डॉलर था, जबकि 21 जून को अबानी की संपत्ति 41.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यानि सिर्फ दो दिन में उनकी दौलत में तकरीबन 95 अरब रुपए की बढ़ोतरी हो गई।

लिस्ट में नंबर 1 कौन इस लिस्ट में अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस 145 अरब डॉलर संपत्ति के साथ पहले नबंर 01 पर बने हुए हैं। जबकि दूसरा स्थान बिल गेट्स का है, जिनकी संपत्ति करीब 92.8 अरब डॉलर है।

तीसरे नंबर पर इन्वेस्टर वॉरेन बफेट 81.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हैं और चौथे नंबर पर फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग शामिल हैं, इनकी संपत्ति 81.6 अरब डॉलर की है। वहीं पांचवें नंबर पर स्पेन के रिटेल कारोबारी अमेंसियो ऑर्टेगा हैं, जिनकी संपत्ति 74.4 अरब डॉलर की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Mukesh Ambani's Wealth Jumped up by Rs 9300 Crore Within Two Days and after this These Billionaires Left Behind.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X