ओला-उबर को टक्कर देने मुंबई में टैक्सी ऐप लॉन्च
इस ऐप को लॉन्च के पहले ही करीब 5000 बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप के आने के बाद टैक्सी ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी जा रही है।
मोबाइल ऐप बेस्ड कैब सर्विस ओला और उबर को टक्कर देने अब एक टैक्सी ऐप भी आ चुका है। मुंबई में काली-पीली टैक्सियों के लिए एक ऐप लॉन्च किया गया है। अब इन टैक्सी को भी ऑनलाइन बुक किया जा सकेगा। इसका एक बड़ा फायदा यूजर्स को भी होगा, क्योंकि उन्हें अब किराए के लिए ड्राइवर से मोलभाव नहीं करना होगा। इसमें यूजर्स ऐसी और नॉनऐसी का विकल्प भी चुन सकते हैं। ये ऐप एंड्राइड और आईओएस यूजर्स के लिए अवेलेबल है।

मुंबई में चलने वाली काली-पीली टैक्सी अब हाईटेक हो चुकी हैं। गुरुवार को इन टैक्सियों के लिए मोबाइल एप्लिकेशन आमची ड्राइव लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन यूजर्स प्लेस्टोर में जाकर आमची ड्राइव ऐप डाउलोड कर सकते हैं। इस एप में 3,500 टैक्सियों को शामिल किया गया है। अब इन टैक्सियों को भी ओला और उबर की तरह बुक किया जा सकेगा और इनका किराया भी फिक्स होगा जो यात्रियों के लिए राहत की बात है।

मुंबई के लोग ओला और उबर की तरह ही इस एप के जरिए एसी और नॉन-एस टैक्सी को बुक कर सकेंगे। बता दें कि काली-पीली टैक्सियों की बुकिंग के बदले कोई सरचार्ज नहीं लिया जाएगा। मुंबई के परिवहन मंत्री दिवाकर रावत ने ये ऐप को लॉन्च किया। बता दें कि इस ऐप के आने के बाद टैक्सी ड्राइवरों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। ये ऐप अंग्रेजी के अलावा 20 और भाषाओं को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले ही इस ऐप को 5,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications








