Home
News

एलन मस्क ने क्‍यों स्थगित किया भारत दौरा

By Roith

टेस्‍ला एक अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी है जिसकी कारें पूरी दुनिया में सबसे पॉपुलर और बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कारें मानी जाती है, ये कारें इलेक्‍ट्रिक होने के साथ काफी हाइटेक भी होती है इनमें ड्राईवर लेस टेक्‍नालॉजी के साथ आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस का प्रयोग भी किया जाता है, ये तो था टेस्‍ला के बारे में एक छोटी सी जानकारी चलिए अब ये भी जान लेते हैं भारत में इसे लेकर इतनी चर्चा क्‍यों है।

टेस्ला के प्रमुख और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलन मस्क भारत में टेस्‍ला का मैन्‍यूफैक्‍चरिंग प्‍लांट लगाने की योजना काफी पहले से बना रहे है, हाल ही में मस्‍क ने एक्स पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्‍होंने कहा था उन्‍हें कुछ काम की वजह से भारत की यात्रा में देरी होगी, साथ ही वे इस साल के अंत तक भारत आने के लिए बेहद उत्‍सुक हैं।

एलन मस्क ने क्‍यों स्थगित किया भारत दौरा

इससे पहले वाले पोस्‍ट में मस्‍क ने कहा था वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते हैं, जिससे ये कयास लगाए जा रहे थे इस मुलाकात के बाद भारत के कुछ प्रमुख राज्‍यों में टेस्‍ला अपने मैन्‍यूफैक्‍चरिंग प्‍लांट लगाने की घोषणा कर सकती है। मस्‍क को भारत में फैक्‍ट्री लगाने के लिए 2 से 3 अरब डॉलर तक का निवेश करना पड़ेगा जिसके बाद यहां रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

टेस्‍ला में भी मंडरा रहे हैं छटनी के बादल

टेस्‍ला भले की भारत में अपने पैर पसारने की तैयारी कर रही हो लेकिन वैश्विक स्तर पर कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्‍या में कटौती कर रही है। टेस्‍ला ने अपने तिमाही नतीजों के बाद एक कॉन्‍फ्रेंस कॉल के दौरान अपनी कुल वर्कफोर्स के 10 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, संख्‍या के हिसाब से 14,000 कर्मचारियों को इस दौरान नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।

इन कर्मचारियों में रोहन पटेल और ड्रू बैगलिनो नाम के दो बड़े अधिकारी भी शामिल है इनमें से रोहन पब्‍लिक पॉलिसी और बिजनेस डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट पद पर थे वहीं ड्रू बैगलिनो टेस्ला के पावरट्रेन और ऊर्जा इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर पर थे।

हम आपको बता दे इस समय टेस्‍ला के बेड़े में मॉडल S , मॉडल 3 , मॉडल X , मॉडल Y कारें शामिल है जिनमें से भारत में शुरुआती तौर पर मॉडल Y लांच किया जाएगा जो टेस्‍ला का सबसे किफायती कार मॉडल है। शुरुआत में कंपनी इन कारों को बाहर से इंपोर्ट करेगी इसके बाद भारत में ही इनका निमार्ण किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tesla CEO Elon Musk's anticipated two-day visit to India, where he was expected to meet PM Modi and announce plans for the Indian market, has been postponed amid executive resignations and layoffs at the company.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X