Home
News

MWC 2018: Lava Z50 एंड्रॉइड गो लॉन्च, मार्च में देगा भारत में दस्तक

By Neha Kashyap

साल 2018 में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस इवेंट कई मायने में यादगार रहेगा। इसमें सबसे खास है वजह है कि इस साल स्मार्टफोन मार्केट में नए युग की शुरुआत हुई है। गूगल ने ऐलान किया था कि वह इस टेक शो में एंड्रॉइड गो स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। अब तक कई कंपनियां इस शो में एंड्रॉइड गो स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं।

इसी क्रम में लावा इंटरनेशन ने मंगलवार को MWC 2018 इवेंट में अपना पहला एंड्रॉइड गो स्मार्टफोन Lava Z50 लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो गो एडिशन ओपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कंपनी के मुताबिक ये फोन मार्च से अपने एक लाख रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

MWC 2018: Lava Z50 एंड्रॉइड गो लॉन्च, मार्च में देगा भारत में दस्तक

बता दें कि फिलहाल कंपनी की तरफ से Lava Z50 फोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन BGR India की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस फोन की कीमत 5000 रुपए होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार ये फोन ब्लैक और गोल्ड वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

लावा इंडिया ने इस फोन के लिए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल से हाथ मिलाया है। याद हो कि एयरटेल ने Mera Pehla Smartphone मुहिम की शुरुआत की थी, जिसके तहत एयरटेल स्मार्टफोन पर 2000 रुपए कैशबैक दे रहा है। Lava Z50 फोन पर भी एयरटेल 2000 रुपए कैशबैक दे रही है। लावा के अन्य स्मार्टफोन की तरह ये फोन भी 2 साल की वॉरंटी के साथ आता है।

फिलहाल कंपनी Lava Z50 फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन शीट पेश नहीं की है, लेकिन कंपनी ने इस फोन के कई डिटेल्स जारी कर दिए हैं। जैसे ये फोन एंड्रॉइट 8.1 ऑरियो (Go Edition) ओपरेटिंग सिस्टम आउट ऑफ द बॉक्स पर रन करेगा।

इस फोन में 4.5 इंच की FWVGA डिसप्ले होगी, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 480×854 पिक्सल है। इस फोन का डिसप्ले 2.5D कोर्निंग ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।

लावा Z50 में क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.1 गीगाहर्ट्ज़ होगी। इस फोन में 1GB रैम औऱ 8GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। इंटरनल स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

लावा के इस फोन में फ्रंट औऱ रियर पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। फोन के दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन का कैमरा बोकेह इफेक्ट के साथ भी आता है। बता दें कि इस फोन की बैटरी क्षमता के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि लावा ज़ेड50 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lava International on Tuesday at MWC 2018 showcased its first Android Go smartphone, the Lava Z50.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X