Home
News

MWC 2019: LG ने भी लॉन्च किया अपना पहला फ्लैगशिप 5G स्मार्टफोन

MWC 2019 इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। शाओमी और नोकिया जैसी तमाम कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। काफी समय से अनुमान लगाया जा रहा था कि LG कंपनी अपना LG V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन MWC 2019 इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी। बता दें, यह बात सच हो गई है और LG कंपनी ने अपना 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया।

MWC 2019: LG ने भी लॉन्च किया अपना पहला फ्लैगशिप 5G स्मार्टफोन

साउथ कोरिया की कंपनी एलजी ने MWC 2019 में रविवार को अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। इवेंट में जहां एलजी ने एयर मोशन जेस्चर से लैस LG G8 ThinQ और LG G8s ThinQ लॉन्च किए वहीं कंपनी ने एक और फ्लैगशिप 5G स्मार्टफोन LG V50 ThinQ 5G को ड्यूअ स्क्रीन के साथ लॉन्च किया है। फोन में दी गई दूसरी स्क्रीन किसी स्मार्टफोन की तरह ही काम करती है जो पोगो पिन कनेक्टर्स की मदद से फोन के साथ जुड़ती है। ये गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 855 SoC से लैस है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन ऑडियो क्वालिटी में काफी दमदार होगा।

LG V50 ThinQ 5G कीमत

एलजी कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को इवेंट के दौरान पेश तो कर दिया है। हालांकि कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत के बारें में कोई भी जानकारी नहीं दी है। खबरों के मुताबिक, एलजी का ये 5G स्मार्टफोन साल के अंत तक उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें, कंपनी ने MWC 2019 इवेंट में दो और फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG G8 ThinQ और LG G8s ThinQ को भी लॉन्च किया है।

LG V50 ThinQ 5G स्पेसिफिकेशन

LG ने अपने V50 ThinQ 5G स्मार्टफोन को 6.4 इंच की क्वार्ड एचडी+ (1440×3120 पिक्सल) OLED फुल विजन डिस्प्ले के साथ पेश किया है। जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है जो HDR10 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है। कंपनी ने इस फोन में 6GB रैम और Snapdragon 855 SoC दिया है।

कैमरा की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप (12+12+16 मेगापिक्सल) दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8+5 मेगापिक्सल का सेटअप कैमरा दिया गया है। फोन 4000 mAh की कैपेसिटी के साथ आता है। जो क्विक चार्ज 3.0 टेक्नीक को सपोर्ट करता है। फोन की सेकेंडरी स्क्रीन 6.2 इंच फुल एचडी+ (2160 x 1080 पिक्सल) OLED डिस्प्ले के साथ आती है। जिसे फोन के साथ अटैच करने के लिए पोगो पिन दिए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The MWC 2019 event has started. All companies like Shawomi and Nokia have introduced their smartphones. It was speculated long enough that the LG company will launch its V50 ThinQ 5G smartphone during the MWC 2019 event. Let me tell you this is true and the LG company launches its 5G smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X