Home
News

MWC 2024: दुनिया का सबसे बड़ा ‘टेक मेला’ शुरू होने जा रहा, क्‍या कुछ होगा खास, यहां जानें सबकुछ

MWC 2024 : मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी (MWC) 2024 बस कुछ दिनों में शुरू होने जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े टेक्‍नॉलजी 'मेले' में कई बड़ी कंपनियां अपने-अपने लेटेस्‍ट इनोवेशंस पर से पर्दा उठाएंगी।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, इस एमडब्‍ल्‍यूसी में वनप्लस, शाओमी, नथिंग से लेकर सोनी और एचएमडी ग्लोबल जैसे बड़े ब्रैंड्स अपने प्रोडक्ट्स को पेश करेंगे।

MWC 2024 में क्या कुछ होगा खास, यहां जानें सभी डिटेल्स

तो आज हम आपको MWC 2024 इवेंट की शुरू होने वाली डेट, लोकेशन और टाइमिंग से लेकर इसमें क्‍या-कुछ खास नजर आ सकता है, सभी की डिटेल्स बताने जा रहे हैं।

MWC 2024 इवेंट लोकेशन व टाइम: सबसे पहले आपको बता दें, MWC 2024 की शुरुआत 26 फरवरी को होगी, जो 29 फरवरी तक चलेगा। यह इवेंट का आयोजन स्पेन के बार्सिलोना में फिरा ग्रैंड वाया में किया जा रहा है।

MWC 2024 में क्या कुछ होगा खास: बता दें, एमडब्‍ल्‍यूसी में लेटेस्‍ट इनोवेशंस को पेश किया जाता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, इस बार भी ऐसा ही कुछ होगा।

MWC 2024 में क्या कुछ होगा खास, यहां जानें सभी डिटेल्स

इन ब्रांड्स के नए इनोवेशंस से उठ सकता है पर्दा:
Xiaomi: Xiaomi ने अपना इवेंट 25 फरवरी तय किया है। ऐसे में कंपनी संभावना है कि, अपने लेटेस्‍ट Xiaomi 14 Ultra को कंपनी एमडब्‍ल्‍यूसी में दिखा सकती है।

इसके साथ ही ग्‍लोबल मार्केट्स के लिए Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro हैंडसेट को पेश किया जा सकता है। इसके अलावा शाओमी MWC में नेक्‍स्‍ट जेन स्मार्ट डिवाइस स्‍मार्टवॉच, ईयरबड्स और एक कार भी पेश करेगी।

MWC 2024 में क्या कुछ होगा खास, यहां जानें सभी डिटेल्स

Nothing: स्मार्टफोन मेकर कंपनी नथिंग भी MWC 2024 अपना किफायती स्‍मार्टफोन यहां पेश कर सकती है।

OnePlus: वनप्लस अपनी OnePlus Watch 2 को इस टेक मेले में लॉन्च कर सकता है। यह कंपनी की पहली स्‍मार्टवॉच हो सकती है, जो गूगल के ओएस पर संचालित होगी।

HMD Global: वहीं HMD ग्लोबल MWC 2024 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। यह इवेंट 25 फरवरी को होगा। इसे लेकर उम्मीद की जा रही है कि, इसमें नोकिया ब्रैंडेड स्‍मार्टफोन्‍स की नई रेंज दिखाई जा सकीत है।

Honor: इसके अलावा Honor भी MWC 2024 में 25 फरवरी को एक इवेंट शेड्यूल किया है, जिसमें नए स्‍मार्टफोन्‍स की रेंज को पेश किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इवेंट में क्‍या कुछ खास होगा, इसका खुलासा नहीं किया है।

Tecno: टेक्‍नो अपनी नई फोल्‍डेबल डिवाइसेज को एमडब्‍ल्‍यूसी में पेश कर सकती है। जिसे Tecno Phantom V Fold 2 के नाम से लाया जा सकता है। कंपनी लेटेस्‍ट AI और AR डिवाइसेज को भी एमडब्‍ल्‍यूसी में दिखाने की तैयारी में।

बता दें, कंपनी ने पिछले साल मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस में अपना फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन Phantom V Fold दिखाया था। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि, इस टेक मेले में Oppo, Vivo, Realme, Huawei और Sony जैसे कई ब्रैंड्स भी अपने प्रोडक्‍ट्स अपने इनोवेशंस पेश कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
MWC 2024 will start on February 26 and will continue till February 29. This event is being organized at Fira Grand Via in Barcelona, Spain.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X