Home
News

रोबोट डॉग से लेकर मुड़ने वाले लैपटॉप तक, MWC 2025 में AI पर रहेगा पूरा जोर; नए फोन भी होंगे लॉन्च

MWC 2025: बार्सिलोना अगले हफ्ते मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 की मेजबानी के लिए तैयार है। एनुअल टेक कॉन्फ्रेंस में पिछली बार की तरह इस बार भी AI पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा।

दुनिया की सबसे बड़ी वार्षिक टेक कॉन्फ्रेंस 3 से 6 मार्च के बीच बार्सिलोना में आयोजित होगी। इसमें टेक कंपनियां नए-नए स्मार्टफोन भी लॉन्च करने के लिए कमर कस रही हैं। इस बड़े इवेंट में क्या-क्या लॉन्च हो सकता है। यहां बताने वाले हैं।

MWC 2025 में AI पर रहेगा पूरा जोर

AI पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) MWC 2025 का सबसे चर्चित टॉपिक होगा। गूगल, सैमसंग और ऑनर जैसी कंपनियां AI स्मार्टफोन, वियरेबल्स और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगी।

वहीं, नोकिया और वोडाफोन AI का यूज करके IVAS (इमर्सिव वॉयस एंड ऑडियो सर्विसेज) कोडेक के जरिए 3D स्पेशियल साउंड टेक्नोलॉजी पेश करेंगे। इसके अलावा, कई ऐसे ब्रांड हैं जो AI-पावर्ड टेक्नोलॉजी पेश करने की तैयारी में हैं। बता दें पिछले साल Humane ने MWC 2024 में अपना AI पिन पेश किया था। हालांकि, एक साल बाद अब यह कंपनी HP को बेच दी गई है।

स्मार्टफोन भी होंगे पेश

इस इवेंट में स्मार्टफोन भी पेश किए जाएंगे। शाओमी, सैमसंग और नथिंग जैसी कंपनियां जोरों-शोरों से इसका इंतजार कर रही हैं।

शाओमी 15 अल्ट्रा- शाओमी MWC के दौरान अपनी शाओमी 15 सीरीज को अनवील करेगी, जिसमें शाओमी 15 अल्ट्रा पर खास ध्यान होगा। इसमें फोटोग्राफी के लिए शानदार कैमरा सेटअप मिलेगा।

नथिंग फोन 3a और 3a प्रो- नथिंग फोन 3(a) सीरीज भी इवेंट में आ रही है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिप होगी।

सैमसंग गैलेक्सी S25 एज- गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पहली बार पेश किया गया सैमसंग गैलेक्सी S25 एज MWC 2025 में फिर से अनवील हो सकता है।

HMD और ऑनर अपने नए फोन को अनवील करेंगे। वहीं, लेनोवो अपने थिंकबुक फ्लिप AI PC के साथ चर्चाएं बटोरेगा, जो एक फोल्डेबल लैपटॉप है जिसमें फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले होगा। पिछले साल की तरह इस बार भी कॉन्फ्रेंस में रोबोट डॉग्स की भरमार देखने को मिल सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
MWC 2025 What To Expect From World Biggest Annual Tech Conference This Year all detail heres
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X