माय एयरटेल : मैनेज करें सभी एयरटेल एकाउंट एक एप से
अब समय आ गया है अपने फोन बिल को कम करने का वो भी कैश बैक ऑफर, एक्ट्रा टॉक टाइम, एक्ट्रा डेटा जैसे ऑफरों के साथ, एयरटेल की ‘My Airtel' एप्लीकेशन की मदद से न सिर्फ आप अपना एयरटेल एकाउंट मैनेज कर सकते हैं बल्कि एयरटेल डीटीएच, मोबाइल और फिक्ड लैंडलाइन एकाउंट भी मैनेज कर सकते हैं। ‘My Airtel' एप्लीकेशन कस्टमर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है।
1
माय एयरटेल एप को प्रयोग करना बेहद आसान है इससे यूजर अपना फोन रिचार्ज कर सकता है, किसी भी एयरटेल सर्विस का बिल पे कर सकता है।
2
एप की मदद से यूजर को एयरटेल सरप्राइज कूपन भी मिलेंगे जिन्हें फूड, शॉपिंग, इंटरटेनमेंट के अलावा कई दूसरी जगह प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए एयरटेल पीवीआर सिनेमा, कैफे कॉफी डे, फ्लिपकार्ट, इबे डॉट इन, मिंत्रा डॉट कॉम, आर्चीज़, वीएलसीसी के साथ एक करार भी किया है ताकि एयरटेल यूजर को बेस्ट डील मिल सकें।
3
एप एप्लीकेशन में आईवांट टू का फीचर दिया गया है जिसकी मदद से यूजर फोन की होम स्क्रीन में जरूरत के सभी टास्क जोड़ सकता है जैसे बिल पेमेंट करने का शॉर्टकट, रिचार्ज, पैक खरीदने का ऑप्शन, गेम्स, बैलेंस चैक करता, डेटा कंनजंम्शन और रिचार्ज हिस्ट्री देखना।
4
एप में शेक द फोन का फीचर दिया गया है जिससे फोन को शेक करके बेस्ट डील और ऑफर पा सकते हैं, जैसे टॉक टाइम कैशबैक, फुल टॉक टाइम रिचार्ज, फ्री इंटरनेट पैक। हालाकि शेक योर फोन का फीचर सिर्फ एंड्रायड फोन में ही उपलब्ध है जल्द ये आइओएस फोन में अपग्रेड किया जाएगा।
5
माय एयरटेल एप 100 प्रतिशत सुरक्षित है, एयरटेल पेमेंट में कार्ड सेव करने का ऑप्शन भी दिया गया है जो PCI-DSS सर्टिफाइड है, जिससे आप फास्ट, सुरक्षित ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







