Home
News

जल्‍द आ रहा है नरेंद्र मोदी के फैन्‍स का "स्‍मार्टनमो" स्‍मार्टफोन

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका पूरा नाम नरेन्द्र दामोदरदास मोदी है इस समय भारत में सबसे ज्‍यादा चर्चित हस्‍ती बने हुए है। बीते दो सालों में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के तौर में देखने वालों की संख्‍या तेजी से बढ़ी है। गुजरात में अभी तक सबसे ज्‍यादा दिनों तक मुख्‍यमंत्री के पद पर बने रहने वाले वे पहले मुख्‍यमंत्री हैं। शायद आपमें से काफी कम लोग जानते होंगे की नरेंद्र मोदी को कैमरों और तस्‍वीरों का काफी शौक है। तकनीक के क्षेत्र में नरेंद्र मोदी को गहरी रुची है वे तकनीक को देश की प्रगति का एक अहम हिस्‍सा मानते हैं।

अगर आप भी नरेंद्र मोदी के फैन हैं तो जल्‍द बाजार में नरेंद्र मोदी से प्रेरित स्‍मार्टनमो एंड्रायड स्‍मार्टफोन लांच आने वाला है। स्‍मार्टनमो एंड्रायड फोन नरेंद्र मोदी के चाहने वालों की मेहनत का नतीजा है। ये फोन नरेंद्र मोदी फैन्‍स की टीम ने मिलकर निकाला है।

उम्‍मीद की जा रही है स्‍मार्टनमो अगस्‍त के आखिरी तक बाजार में मिलने लगेगा। इस स्‍मार्टफोन में नरेंद्र मोदी के हस्‍ताक्षर भी होंगे। नरेंद्र मोदी के फैन्‍स ने इसके लिए एक वेबसाइट www.smartnamo.com/ भी बनाई है इसके अलावा आप स्‍मार्टनमो फैनपैज में जाकर इसे लाइक भी कर सकते हैं।

जल्‍द आ रहा है नरेंद्र मोदी के फैन्‍स का 'स्‍मार्टनमो' स्‍मार्टफोन

कौन-कौन से फीचर होंगे स्‍मार्टनमो में

स्‍मार्टनमो में एक अच्‍छे स्‍मार्टफोन की सभी खूबियां होंगी, 5 इंच की स्‍क्रीन के साथ हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट का MT6589T क्‍वॉड कोर चिप लगी होगी साथ में 2 जीबी की रैम और 3 मैमोरी ऑप्‍शन होंगे जिसे उपभोक्‍ता अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। इनमें 16 जीबी , 32 जीबी और 64 जीबी मैमोरी ऑप्‍शन होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X