Home
News

नासा की ऐप बताएगी कैसे उड़ता है रॉकेट

By Rahul

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक नया ऐप्प लांच किया है, जिससे बच्चे जान सकेंगे कि रॉकेट का प्रक्षेपण कैसे किया जाता है। 'एलएसपी एक्टिविटी बुक' ऐप्प से बच्चों को सही लांच व्हीकल के निर्माण के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया तथा सटीक माप के बारे में जानकारी मिल सकेगी।नासा का लांच सर्विसेज प्रोग्राम (एलएसपी) रॉकेट लांच करने के लिए मानवरहित अंतरिक्षयानों का निर्माण करता है।

पढ़ें: 10 बेस्‍ट स्‍मार्टफोन ऑफर फ्री एसेसरीज के साथ इस दशहरा के मौके पर

ऐप्प में 'पीटर द पेलोड' नाम का एक कैरेक्टर भी है, जो बच्चों को ऑनलाइन कलरिंग एक्टिविटी बुक के माध्यम से बताता है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे अपनी पसंद के 14 रंगों का इस्तेमाल कर रंगने के विभिन्न तरीकों से नासा की 24 तस्वीरों को रंग सकते हैं।

पढ़ें: 22 सेल्‍फीज़ जो आपको चौका देंगी

नासा की ऐप बताएगी कैसे उड़ता है रॉकेट

इसमें वर्ग पहेली भी है, जो बच्चों को सौर ऊर्जा प्रणाली के बारे में बताएगी। यह ऐप्प आईओएस तथा एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। गतिविधियां पूरी किए जाने पर यह ऐप्प फीडबैक भी देता है और बच्चे मिशन पूरी करने के बाद इस उपलब्धि का प्रमाण-पत्र भी हासिल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X