Home
News

नासा के वीडियो में दिखा पहला विशाल सूर्य विस्फोट

By Rahul

सूरज को करीब से देख रहे नासा के आईआरआईएस अंतरिक्ष यान ने सूरज से हो रहे कोलोसल कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) या विशाल विस्फोट की अपनी पहली बेहतरीन छवि को कैमरे में कैद किया है। इस छवि का आकार पृथ्वी के आकार से करीब पांच गुना चौड़ा और इसकी लंबी से करीब साढ़े सात गुना लंबा है। नासा द्वारा जारी एक नवीनतम वीडियो में सौर तत्वों की एक अद्भुत परत निकलती देखी जा सकती है।

आईआरआईएस कम से कम दिन पहले सूरज के कुछ हिस्सों पर इंगित करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए, ताकि सीएमई पकड़ने के काम में कुछ सूझबूझ पूर्ण अनुमान और थोड़ा सा भाग्य शामिल हो जाए।

नासा के वीडियो में दिखा पहला विशाल सूर्य विस्फोट

कैलिफोर्निया स्थित पालो आल्टो की लोकहीड मार्टिन सोलर एंड एस्ट्रोफिजिक्स लेबोरेट्री में आईआरआईएस विज्ञान प्रमुख बार्ट डे पोंटियू ने कहा, "हम एक हिलती रोशनी या एक सीएमई देखने की कोशिश में सक्रिय क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। और उसके बाद हम इंतजार करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हम कुछ कैद कर लेंगे। यह आईआरआईएस के लिए पहला साफ या स्पष्ट सीएमई है इसलिए टीम बहुत उत्साहित है।"

नासा की वेबसाइट पर मौजूद यह वीडियो दिखाता है कि कैसे 15 लाख मील प्रति घंटे की रफ्तार से सौर तत्व फूटते या निकलते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X