Home
News

NASA अपना जल्द ला रहा OTT प्लेटफॉर्म NASA+, फ्री में देख सकेंगे वीडियो, जानें सभी डिटेल्स

अगर आपको भी अंतरिक्ष से जुड़ी नई जानकारी या फिर वीडियोज देखना पसंद है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) जल्द ही अपना OTT प्लेटफॉर्म NASA+ लॉन्च करने जा रहा है। जिसमें आप अंतरिक्ष से जुड़ी वीडियो और शोज को फ्री में देख सकेंगे। जो पूरी तरह से विज्ञापन फ्री भी होगा। तो आइए आपको आगे बताते हैं कि, इसे आप कैसे लॉगिंन कर अंतरिक्ष से जुड़ी नई जानकारियों के बारे में जान सकते हैं।

अगर आपको भी NASA+ का इस्तेमाल करना हैं, तो आप इसे लॉगिन कर वीडियोज को देख सकते हैं। इसके लिए आपको बीटा वर्जन की साइट https://beta.nasa.gov पर जाकर लॉगिन करना होगा। सबसे खास बात यह है कि, यहां आप भी अपने सुझाव दे सकते हैं, जिससे इस प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाया जा सके। नासा ने अपने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर बताया है कि, यूजर्स के सुझाव के अनुसार समय-समय पर इस साइट में बदलाव भी किए जाएंगे। जिससे यूजर्स को वीडियो और शोज देखने में बेहतर एक्सपीरियंस दिया जा सके।

NASA अपना जल्द ला रहा OTT प्लेटफॉर्म NASA+, फ्री में देख सकेंगे वीडियो

NASA+ ऐप और वेबसाइट पर यूजर्स को नासा के मिशन, रिसर्च, डाटा से जुड़े तमाम वीडियोज देखने को मिलेंगे। NASA+ सर्विस के तहत नई सीरीज को भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा ऑरिजिनल वीडियो को भी लाइव किया जाएगा। जिससे यूजर्स अंतरिक्ष की जानकारियों को और पास से एक्सपीरियंस कर सकें। इसके अलावा नासा के इतिहास के वीडियो भी अपलोड किए जाएंगे। नासा के एप पर NASA+ को उपलब्ध कराया जाएगा। इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा नासा ऐप Apple TV, Fire TV और Roku पर भी एक्सेस किया जा सकेगा।

फिलहाल नासा ने अपने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म NASA+ का बीटा वर्जन रिलीज हुआ है, जिसके फाइनल वर्जन को जल्द ही रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें, ओटीटी सर्विस के साथ ही नासा की नई साइट भी लॉन्च की गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Under the NASA+ OTT platform, users will be able to watch space related videos and shows for free. Which will also be completely advertisement free.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X