नासा ने अंतरिक्ष में भेज तीन स्मार्टफोन सेटेलाइट
ऑर्बिटल साइंस कॉर्प की पहली उड़ान में एनटेयर्स रॉकेट से रविवार को अंतरिक्ष में भेजे गए तीनों स्मार्टफोन उपग्रह अपनी कक्षा में पहुंच कर ठीक तरीके से काम करना शुरु कर चुके हैं । यह जानकारी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दी है। नासा ने सोमवार को एक बयान में कहा कि तीनों 'फोनसट' के प्रसारणों को पृथ्वी पर स्थित विभिन्न केंद्रों पर ग्रहण किया गया। ये अंतरिक्ष में भेजे जाने वाल अब तक के सबसे कम लागत के उपग्रह हैं।
पढ़ें:सोशल मीडिया को कुछ यू सलाइए अपनी उंगलियों में
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नासा के हवाले कहा है कि इन उपग्रहों को कक्षा में दो सप्ताह तक रहने की उम्मीद है। इस दौरान कैलिफोर्निया के मोफेट फील्ड स्थित अमेस रिसर्च सेंटर में फोनसैट की टीम उपग्रहों की आने वाले दिनों में लगातार निगरानी करती रहेगी।

नासा की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के एसोसिएट प्रशासक माइकल गेजेरिक ने वाशिंगटन में कहा, पर्यावरण, पृथ्वी विज्ञान, संचार और अंतरिक्ष से जुड़े अन्य अनुप्रयोगों के लिए स्मार्टफोन ढेरों संभावनाओं का द्वार खोलता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह छोटा, शक्तिशाली और कम लागत का है।"
उन्होंने कहा, "यह व्यवसाय और शिक्षा के क्षेत्र में अंतरिक्ष का द्वार बिल्कुल एक नई पीढ़ी के लिए खोल सकता है। ये उपग्रह मुख्य रूप से स्मार्टफोन से बने हैं। ये अपनी सेहत के बारे में अपनी सूचना रेडियो के मार्फत से पृथ्वी पर भेजेंगे। फोनसट अंतरिक्ष में उपग्रह के रूप में काम करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। ये अपने कैमरे से पृथ्वी की तस्वीरें भी लेने की कोशिश करेंगे।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications