Home
News

बढ़ रहा डिजिटल डॉक्टर पर भरोसा

By Rahul

स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे छत्तीसगढ़ के राजधानी क्षेत्र नया रायपुर की सुरक्षा सैटेलाइट के जरिए की जाएगी। सोमवार को यह जानकारी एनआरडीए के सीईओ अमित कटारिया ने दी। उन्होंने कहा कि राजधानी क्षेत्र की सुरक्षा के लिए कुछ बड़ी कंपनियों से सुझाव लिए गए हैं। सुझावों पर अमल करते हुए सैटेलाइट से निगरानी की जाएगी, साथ ही स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम भी विकसित करने की तैयारी है।

पढ़ें: 100 जीबी नहीं अब 200 जीबी मिलेगा फ्री ऑनलाइन स्‍टोरेज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर के करीब ही नई राजधानी नया रायपुर विकसित किया गया है। देश की आधुनिकतम राजधानी के रूप में विकसित हो रही नई राजधानी के विकास तथा निर्माण की देश के प्रधानमंत्री, कुछ केंद्रीय मंत्रियों सहित कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी तारीफ की है। तेजी से विकसित होती जा रही राजधानी के लिए कुछ अत्याधुनिक प्रणाली भी विकसित किए जा रहे हैं।

पढ़ें: मोबाइल फोन से हो सकेंगे बैंक पेमेंट

जानकारी मिली है कि इस नए शहर की निगरानी के लिए ऐसी प्रणाली विकसित की जा रही है, जिससे इन अत्याधुनिक शहर में चोरी, आगजनी से लेकर सड़क दुर्घटनाओं पर भी नजर रखी जा सकेगी और इसकी सूचना भी तत्काल मिल सकेगी। नए शहर में फिलहाल जीपीएस प्रणाली से सड़क दुर्घटनाओं पर नजर रखी जा रही है।

बढ़ रहा डिजिटल डॉक्टर पर भरोसा

इसके अलावा शहर में गैरकानूनी निर्माण पर भी सैटेलाइट से निगाह रखी जाएगी। प्रणाली को इतना विकसित किया जाएगा कि कोई भी नया निर्माण होने पर उसकी सूचना सैटेलाइट के माध्यम से संबंधितों के पास पहुंच जाएगी।

बताया गया है कि नया रायपुर में ऐसी एजेंसी को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाएगी, जो सूने मकानों पर नजर रखेगी तथा अत्याधुनिक कैमरों से सड़कों की भी निगरानी की जाएगी। सूत्रों ने तो यह भी दावा किया है कि सड़क पर अंधेरा है या सड़क पर बत्ती नहीं जल रही है तो इसकी सूचना भी तत्काल कंट्रोल रूम पहुंच जाएगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X