रिपोर्टर ने मोदी से पूछा, क्या आप ट्विटर पर हैं? फिर देखिए इंटरनेट पर क्या हुआ इसका हाल
एनबीसी की रिपोर्टर ने मोदी से पूछा, क्या आप ट्विटर पर हैं और मोदी ने कहा..
भारत के प्रधानमंत्री मोदी ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले शख्सियत में से एक हैं। ट्विटर ही क्यों, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर भी मोदी के फॉलोअर्स ने उन्हें नंबर वन बनाया है। सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी राज करते हैं।
ऐसे में यदि किसी टॉप मीडिया हाउस से रिपोर्टर यह पूछे की क्या मोदी ट्विटर पर हैं तो? शायद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इंटरनेट पर उस रिपोर्टर का हाल क्या हुआ होगा।

यह रिपोर्टर और कोई नहीं बल्कि बड़े मीडिया हाउस एनबीसी की एंकर मेगन केली थीं। उनसे इस सवाल को सुनने के बाद मोदी ने प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि आपका छतरी वाला ट्वीट मैंने देखा है। जिस ट्वीट की बात मोदी कर रहे हे, वो इस इंटरव्यू से कुछ ही समय पहले मेगन ने पोस्ट किया था।
बता दें कि पीएम मोदी चार देशों की यात्रा में व्यस्त, इसी के चलते मोदी फिलहाल रूस में हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मोदी उस समय साथ थे जब एनबीसी की एंकर मेगन ने ऑन कैमरा यह सवाल किया।
इसके बाद से मेगन को ट्विटर समेत हर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर ट्रोल किया जा रहा है। सभी यह कहकर मजाक बना रहे हैं कि एक रिपोर्टर होकर भी मेगन को यह जानकारी नहीं थी कि मोदी ट्विटर न केवल हैं बल्कि 30.3 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेता हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications