Home
News

Netflix दे रहा सबसे सस्ता प्लान ! इन देशों में पहले से है मौजूद, यहां जानें भारत में कब होगा लॉन्च

Netflix दे रहा सबसे सस्ता प्लान !

Netflix अपने एड सपोर्टेड प्लान को भारत में आगामी दिनों में शुरू कर सकता है। कंपनी का मानना है कि, कम कीमत में एड सपोर्टेड वाला प्लान पेश कर राजस्व को बढ़ाया जा सकता है। इसी के तहत Netflix आने वाले वाले दिनों में देश में एड सपोर्टेड प्लान लॉन्च करने की योजना बना रहा है। Netflix के एड सपोर्टेड प्लान यूजर्स को किफायती दाम में मिलेगा। नेटफिलिक्स के इस प्लान को यूजर अन्य सभी प्लान की तुलना में कम पैसे खर्च कर ले सकते हैं।

फिलहाल कंपनी द्वारा इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं किया गया है। लेकिन एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी ने अपने शेयर धारकों को एक लेटर भेजा है, जिसमें आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में इस प्लान को लाने की योजना करने के संकेत दिए गए हैं। दरअसल कंपनी इस योजना के अंतर्गत भारत से हर साल लाखों ग्राहकों को जोड़ने का अनुमान लगा रही है। कंपनी का इस प्लान को कम कीमत में लाने का मकसद ही ग्राहकों को नेटफ्लिक्स की तरफ आकर्षित करना है।

रिपोर्ट की मानें तो कंपनी द्वारा शेयरधारकों को भेजे गए लेटर इस बात का दावा किया गया है कि, जब नेटफ्लिक्स ने 2021 में भारत में 60% तक की सब्सक्रिप्शन प्लान को कम कर दिया गया था, तब कंपनी ने ईयरली 30% की वृद्धि देखी थी। इसी रणनीति के साथ कंपनी का रेवेन्यू 2022 में 19% से बढ़कर 24 % हो गया था। जिसके बाद नेटफिलिक्स ने रेवेन्यू और यूजर बेस के मामले में बेहतर फीडबैक के लिए इसे अन्य 116 देशों में यही रणनीति को लागू किया था।

इन देशों में पहले से मौजूद हैं सपोर्टेड प्लान

कंपनी के अनुसार उसे अब तक एड सपोर्टेड प्लान के लिए लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया ही मिली है। जिसे देखते हुए अब इसे भारत में भी शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, नेटफ्लिक्स ने अपने इस एड सपोर्टेड प्लान को भारत से पहले ही कई देशों में शुरू कर दिया है। जिसमें जर्मनी, इटली, जापान, कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, मैक्सिको, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम सहित संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल है।

Netflix के लिए एक समय ऐसा भी आया था जब सब्सक्राइबर्स की संख्या में भारी गिरावट के बाद कंपनी को नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि इससे कंपनी अब उबर चुकी है और वापिस दोबारा पटरी पर लौट आई है। वहीं एक रिपोर्ट के हवाले से खबर मिली है कि इस साल की पहली तिमाही में ही नेटफ्लिक्स ने 20 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Netflix is planning to launch ad supported plans in India in the coming days. Ad supported plan users of Netflix will get it at an affordable price. Users can spend less money on this plan of Netflix than all other plans.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X