Netflix देगा इंस्टाग्राम को टक्कर! यहां भी देख पाएंगे Reels और शॉर्ट्स, मिलेगा नया फीचर
Netflix ने अपने मोबाइल यूजर्स के लिए एक नया और बेहद दिलचस्प फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। अब यूजर्स प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट क्लिप्स को Instagram Reels और TikTok की तरह वर्टिकल स्क्रॉल करके देख सकेंगे। यह स्टाइल भले ही सोशल मीडिया जैसा हो।
लेकिन कंपनी का कहना है कि इसका मकसद यूजर्स को कंटेंट ढूंढने का तरीका आसान बनाना है, न कि Netflix को सोशल ऐप में बदलना। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है। आने वाले दिनों में इसे रोलआउट किया जा सकता है।

कैसे काम करेगा नया फीचर?
Netflix इस फीड में अपने शोज और फिल्मों के छोटे-छोटे क्लिप्स दिखाएगा। यूजर्स बस नीचे या ऊपर स्क्रॉल करके अलग-अलग कंटेंट का प्रीव्यू देख सकेंगे।
- क्लिप्स लूप में चलेंगे
- Instagram Reels जैसी फीड
- पसंद आने पर शो/फिल्म फुल देखने का विकल्प
Netflix का मानना है कि इससे यूजर को तेजी से यह समझने में मदद मिलेगी कि उसे क्या देखना है, जिससे ब्राउजिंग टाइम कम हो जाएगा।
कंपनी की CTO एलिजाबेथ स्टोन ने कहा कि यह फीचर सोशल मीडिया कॉपी करने के लिए नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट डिस्कवरी को आसान बनाने के लिए है। Netflix नहीं चाहता कि यूजर ट्रेलर देखने के लिए दूसरी ऐप में जाए।
2026 तक चलेगा टेस्ट
यह फीचर फिलहाल लिमिटेड टेस्टिंग में है। Netflix इसे 2026 तक टेस्ट करेगा और फिर बड़े पैमाने पर लॉन्च करने पर फैसला करेगा। माना जा रहा है कि इससे Netflix की इन-ऐप इंगेजमेंट और वॉच टाइम काफी बढ़ सकता है।
लाइव वोटिंग फीचर भी आ रहा है
Netflix सिर्फ शॉर्ट क्लिप्स पर नहीं, बल्कि इंटरएक्टिव कंटेंट पर भी काम कर रहा है। TechCrunch Disrupt 2025 इवेंट में कंपनी ने बताया कि वह रियल-टाइम वोटिंग का फीचर ला रही है। इससे यूजर्स लाइव शो के नतीजों को रीयल टाइम में प्रभावित कर सकेंगे यानी जो हो रहा है, उसमें आपकी पसंद भी शामिल होगी।
- पहली बार यह फीचर
- Dinner Time Live with David Chang
- आगामी Star Search रीबूट में टेस्ट किया जा रहा है।
अगर आप लेट जुड़ते हैं या शो को पीछे करते हैं, तो वोटिंग विंडो मिस हो सकती है।
इंटरएक्टिव कंटेंट का होगा विस्तार
Netflix Party Games for TV और इंटरएक्टिव पॉडकास्ट जैसे फीचर्स भी लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे प्लेटफॉर्म और भी एंगेजिंग बनेगा।


Click it and Unblock the Notifications








