अब Netflix पर भी दिखेंगे विज्ञापन, और पासवर्ड शेयर करने वालों को देने होंगे एक्स्ट्रा पैसे
नेटफ्लिक्स (Netflix), एक सबसे पॉपुलर ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म है जो पिछले कुछ समय से खराब प्रदर्शन के बाद चीजों में काफी बदलाव कर रही हैं। अब कथित तौर पर कंपनी जल्द ही विज्ञापनों के साथ नए प्लान्स को पेश करके अपने बिजनेस मॉडल को बदलने जा रही है। इसके अलावा, कंपनी से दूसरों के साथ पासवर्ड शेयर करने के लिए यूजर्स से पैसे वसूलने की अपनी योजना के साथ आगे बढ़ने की भी उम्मीद है।

Netflix पर अब दिखाए जाएंगे विज्ञापन
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार Netflix अपने यूजर्स के लिए अब ऐसे प्लान्स पेश करेगी जिसमें विज्ञापन दिखाए जाएंगे और इसके अलावा यूजर्स एक दूसरे के साथ पासवर्ड शेयर करके कॉन्टेंट का मजा ले पाएंगे।
इसके अलावा यह भी जानकारी है कि पासवर्ड शेयर करने पर कंपनी अलग से कुछ एक्स्ट्रा पैसा भी चार्ज करेगी।
नेटफ्लिक्स (Netflix) ने हाल ही में कहा था कि 10 करोड़ से अधिक घर ऐसे हैं जो नेटफ्लिक्स का उपयोग कर रहे हैं लेकिन इसके लिए भुगतान नहीं कर रहे हैं। वे बस इसे अपने दोस्तों या कलीग्स के अकाउंट पासवर्ड की मदद से कॉन्टेंट का मजा ले रहे हैं। इस प्रकार, कंपनी अन्य लोगों के साथ पासवर्ड शेयर करने पर बिजनेस बनाने के लिए नए प्लान्स पेश करने की योजना बना रही है।
Disney+ Hotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद है ऐसे प्लान्स
जैसा कि आपको बता दें कि डिज्नी+ हॉटस्टार और HBO Max जैसे OTT प्लेटफॉर्म पहले से ही ऐसे विज्ञापन वाले प्लान्स पेश कर रहे हैं और अगर बिना विज्ञापन के कॉन्टेंट का मजा लेना है तो उसके लिए अलग से प्लान्स हैं। लेकिन अब दुनिया के सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म में से एक Netflix भी अपने रेवेन्यू को ऊंचाइयों तक लेकर जाने के उद्देश्य से विज्ञापन दिखायेगा।

नेटफ्लिक्स का एड-फ्री प्लान कितना सस्ता होगा, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन यह निश्चित रूप से बिजनेस का एक मॉडल है जिसकी कंपनी को सख्त जरूरत है। Netflix ने पिछली तिमाही में बड़ी संख्या में अपने यूजर्स को खोया था और जून तिमाही में कुछ और खोने की उम्मीद की जा रही हैं।
यह दर्शाता है कि यूजर्स अब नेटफ्लिक्स की प्रीमियम प्लान्स के लिए भुगतान करने को तैयार नहीं हैं। Netflix के डाउन होने के कई कारण हैं। कंपनी कुछ आवश्यक राहत लाने और नए यूजर्स को प्राप्त करने में मदद करने के लिए अपनी नई योजनाओं पर भरोसा करेगी।


Click it and Unblock the Notifications





