Home
News

वीकेंड में फ्री देखें नेटफ्किल्स, जानें कंपनी का ये शानदार प्लान

नेटफ्लिक्स फॉर फ्री? ये शायद वो शब्द हैं जो हर इंडियन यंगस्टर सुनना चाहता है। खैर, नेटफ्लिक्स वाकई में कुछ समय के फ्री होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स अपने यूज़र्स के लिए एक प्रमोशनल ऑफर लेकर आई है। इसका नाम स्ट्रीमफेस्ट रखा गया है और 4 दिसंबर से इसकी शुरुआत होगी। स्ट्रीमफेस्ट के तहत यूज़र्स वीकेंड पर फ्री स्ट्रीमिंग का बेनिफिट ले सकते हैं।

वीकेंड में फ्री देखें नेटफ्किल्स, जानें कंपनी का ये शानदार प्लान

वीकेंड में फ्री देखें नेटफ्लिक्स

खास बात ये है कि नेटफ्लिक्स स्ट्रीमफेस्ट की शुरुआत भारत से करने जा रही है। कंपनी ने इस ऑफर को उन तमाम लोगों के लिए रखा है जिनके पास नेटफ्लिक्स का सबस्क्रिप्शन नहीं है। 4 दिसंबर से वीकेंड में यूज़र्स फ्री में सीरीज़ और मूवी का मज़ा ले सकेंगे। गौरतलब है कि ये सर्विस सिर्फ वीकेंड पर ही एवेलेबल होगी। अगर वीकेंड के अलावा आप नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप नेटफ्लिक्स का सब्सिक्रिप्शन पैक खरीदना होगा।

ना कोई रजिस्ट्रेशन, ना कोई पेमेंट डिटेल

आमतौर पर आप जब भी नेटफ्लिक्स को ओपन करते हैं तो आपको रजिस्टर करने के बाद पेमेंट डिटेल्स भरने के लिए कहा जाता है। लेकिन 4 दिसंबर से 48 घंटों के दौरान आप ना तो रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा और ना ही पेमेंट डिटेल्स भरने का झंझट होगा। बता दें कि ये ऑफर 31 दिन फ्री ट्रायल वाले ऑफर से अलग है। जब आप 1 महीने के ट्रायल फेज में होते हैं तो आपसे अकाउंट डिटेल्स मांगी जाती है और ट्रायल खत्म होने के बाद पैसे लगते थे। लेकिन स्ट्रीमफेस्ट के दौरान ऐसा नहीं होगा। फेस्ट खत्म होने के बाद आपसे पेमेंट करने के लिए नहीं कहा जाएगा।

नेटफ्लिक्स के सीओओ ग्रेग पीटर्स ने इस ऑफर के बारे में कहा है कि नेटफ्लिक्स के फेस्ट को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। हमें लगता है कि देश में हर किसी को मुफ्त में नेटफ्लिक्स के लिए एक वीकेंड के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन देना एक शानदार तरीका हो सकता है ताकि हमारे प्लेटफॉर्म से जुड़कर नए लोगों को अमेजिंग स्टोरीज़ का एक्सपोजर मिले। हम ये देखना चाहते हैं कि ये आइडिया कैसे काम करता है। इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आई है कि जैसे ही भारत में स्ट्रीमफेस्ट शुरू होगा, वैसे ही अमेरिका में 1 महीने का फ्री ट्रायल बंद हो जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Netflix for free? These are probably the words every Indian youngster wants to hear. Well, Netflix is really going to be free for a while. Netflix has brought a promotional offer for its users. It is named Streamfest and will debut on December 4. Under Streamfest, users can enjoy free streaming on weekends.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X