Home
News

Netflix अब हिंदी भाषा में हुआ उपलब्ध

Netflix एक प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म को भारत में करीब साढ़े 4 साल पहले लॉन्च किया गया था। अब इस प्लेटफॉर्म को हिंदी में भी पेश किया गया है। अभी तक इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल यूज़र्स ने सिर्फ इंग्लिश भाषा में ही किया था लेकिन अब इसे हिंदी इंटरफेस में भी पेश कर दिया गया है।

अब हिंदी में नेटफ्लिक्स

अब हिंदी में नेटफ्लिक्स

नेटफिलिक्स ने कहा है कि अब इसमें साइन अप, टाइटल, नाम, सर्च और पेमेंट जैसे काम भी हिंदी भाषा में किया जा सकता है। इसका मतलब है कि नेटफिलिक्स की सभी सेवाओं को अब हिंदी भाषा में उपलब्ध करा दिया गया है।

नेटफ्लिक्स का बयान

नेटफ्लिक्स का बयान

नेटफ्लिक्स को हिंदी में बदलने के लिए आपको नेटफ्लिक्स वेबसाइट में जाने के बाद मैनेज प्रोफाल्स में जाना होगा और उसके बाद लैंग्वेज में जाना होगा। नेटफ्लिक्स इंडिया के वीपी इन कंटेंट मोनिका शेरगिल ने एक बयान में कहा, "एक बेहतरीन नेटफ्लिक्स का अनुभव देना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। "हमारा मानना है कि नया यूजर इंटरफेस हिंदी पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए नेटफ्लिक्स को और अधिक सुलभ और बेहतर बनाएगा।

26 अन्य विदेशी भाषाओं में नेटफ्लिक्स

26 अन्य विदेशी भाषाओं में नेटफ्लिक्स

आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स का हिंदी-भाषा इंटरफ़ेस सिर्फ भारतीय सदस्यों तक सीमित नहीं होगा, बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए उपलब्ध होगी। इस स्ट्रीमिंग सेवा का विस्तार अन्य 26 भाषाओं में भी किया गया है। इनमें बहासा इंडोनेशिया, चीनी, चेक, डेनिश, डच, अंग्रेजी, फिनिश, फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, जापानी, कोरियाई, नॉर्वेजियन, पोलिश, पुर्तगाली, रोमानियाई, स्पेनिश, स्वाहिली, स्वीडिश, थाई, तुर्की और वियतनामी भाषा शामिल हैं।

हिंदी भारत की पहली पसंद

हिंदी भारत की पहली पसंद

नेटफ्लिक्स के बारे में एक बात गौर करने वाली है कि भारत में की पहली प्रमुखता और सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा नेटफ्लिक्स है। वहीं ये भी बात फैक्ट है कि नेटफ्लिक्स में किसी लोकल लैंग्वेंज में बनाई जाने वाली सीरीज़ भी हिंदी में ही है। इनमें Sacred Games, Delhi Crime, और Choked जैसी सीरीज़ शामिल हैं।

नेटफ्लिक्स का प्रयास

नेटफ्लिक्स का प्रयास

इसमें कोई शक नहीं है कि ऐसी लोकल लैंग्वेज की सीरीज़ सब टाइटल और डबिंग से पूरी तरह अलग है। इनमें हिंदी, तमिल और तेलगू सबसे पसंदीदा विकल्प है। आपको बता दें कि फिलहाल भारत की सभी भाषाओं में नेटफ्लिक्स सीरीज़ की डबिंग्स और सबटाइटल उपलब्ध नहीं है। नेटफ्लिक्स अपने सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा यूज़र्स तक उनकी सुविधा्नुसार पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Netflix is a well-known OTT platform. This platform was launched in India about 4 and a half years ago. Now this platform has also been introduced in Hindi. Till now this OTT platform was used by users only in English language but now it has been introduced in Hindi interface as well.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X