NetFlix ने दो दिनों तक अपनी फ्री सेवा को बढ़ाया, 11 दिसंबर तक देखें सबकुछ मुफ्त
नेटफिलिक्स ने हाल में ही अपना एक स्ट्रीम फेस्ट शुरू किया था जो दो दिनों तक चला था। इस स्ट्रीम फेस्ट में नेटफिलिक्स ने सभी यूज़र्स के लिए दो दिनों के लिए अपनी सभी सेवाओं को मुफ्त कर दिया था। ये फेस्ट 5 और 6 नवंबर को चलाया गया था। अब नेटफिलिक्स ने अपने इस फेस्ट को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया है।

नेटफिलिक्स दो और दिन मिलेगा फ्री
नेटफिलिक्स ने आज सुबह यानि 9 दिसंबर की सुबह 9 बजे से नेटफिलिक्स स्ट्रीम फेस्ट को दोबारा शुरू किया है। इस फेस्ट को भी दो दिन यानि 11 दिसंबर की सुबह 9 बजे तक चलाया जाएगा। इस फेस्ट के दौरान भी सभी भारतीय यूज़र्स नेटफिलिक्स के सभी वेब सीरीज, मूवी समेत तमाम कंटेंट को देख पाएंगे। इसका मतलब है कि नेटफिलिक्स के सभी कंटेंट को यूज़र्स आज रात, कल और परसो सुबह तक फ्री देख सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को एक भी रुपए खर्च नहीं करना पड़ेगा।
नेटफिलिक्स के इस ऑफर का फायदा उठाने के नियम पहले जैसे ही होंगे। यूजर्स को केवल अपना नाम, ईमेल एड्रेस दर्ज करना है और ऑफर का बेनिफिट उठाने के लिए एक पासवर्ड क्रिएट करना है। नेटफ्लिक्स के इस प्रमोशनल ऑफर में यूज़र्स को इसका पूरा कैटालॉग देखने की इज़ाजत होगी। जिसमें आप नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध कोई भी मूवी, शो, सीरीज देख सकेंगे।
199 रुपए में मिलता है सबसे सस्ता प्लान
199 रुपए महीने वाला प्लान भारत में ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए, नेटफ्लिक्स ने 199 रुपये की कम लागत वाली मोबाइल स्ट्रीमिंग प्लान भी पेश किया है। इसका मतलब यह है कि ग्राहक अपने नेटफ्लिक्स ऐप पर केवल 199 रुपये की मासिक राशि देकर शो देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स ने कहा, "हम भारत में कस्टमर्स के लिए अपने शानदार ऑफर्स को पेश कर रहे हैं।
मोबाइल डिवाइस से कास्ट करने के लिए
1. सबसे पहले आप नेटफिलिक्स को अपने मोबाइल में डाउनलोड और इंस्टॉल करें
2. नेटफिलिक्स में साइन इन करने के बाद आपको Cast के आइकॉन को चुनना होगा, जो आपको स्क्रीन के दाहिने तरफ में ऊपर और निचे की तरफ मिलेगा।
3. वहां पर आपको वैसे सभी डिवाइस का ऑप्शन मिलेगा, जो वहां पर क्रोम कास्ट से कनेक्ट हो सकते हैं। आप उस डिवाइस को चुनें, जिसमें आप नेटफिलिक्स कंटेंट देखना चाहते हैं।
4. उसके बाद आप उस टीवी शो या मूवी को चुनें, जिसे आप देखना चाहचे हैं तो आप Play के ऑप्शन पर क्लिक करें
अब आप फास्ट फॉरवर्ड, रिवाइंड, पॉज़, ऑडियो को बदलना या सबटाइटल की सेटिंग करना जैसे सभी चीजों को अपने मोबाइल से ही कर सकते हैं और नेटफिलिक्स के कंटेंट को अपने टीवी में आसानी से देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








