Netflix का सब्सक्रिप्शन अब सिर्फ 5 रुपए प्रति महीने में, पढ़ें और खरीदें...!
Netflix का यूज़ करने वाले यूज़र्स के लिए ये ख़बर काफी अच्छी है। अगर आप भी नेटफिलिक्स का वीडियो प्लेटफॉर्म यूज़ करते हैं तो आप अभी इस आर्टिकल में लिखी ख़बर को पढ़कर खुश हो जाएंगे। दअरसल, अब आप नेटफिलिक्स को सिर्फ 5 रुपए प्रति महीने की दर से भी यूज़ कर पाएंगे।

अभी तक आप नेटफिलिक्स के कंटेंट को देख नहीं पाते होंगे क्योंकि इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सकिप्शन चार्ज काफी ज्यादा है। इस वजह से कंपनी ने इसके लिए एक नया ऑफर पेश किया है जिसके चलते आप इस सर्विस का फायदा सिर्फ 5 रुपए में भी उठा सकते हैं।
Netflix का सस्ता सब्सक्रिप्शन
दरअसल, अगर आप नेटफिलिक्स के नए यूज़र्स हैं तो आपके लिए कंपनी ने नेटफिलिक्स को एक ट्रायल के तौर पर सिर्फ 5 रुपए में यूज़ करने का ऑफर दिया है। ऐसे यूज़र्स जो नेटफिलिक्स का मेंबरशिप लेने से पहले देखना चाहते हैं कि इस ओटीटी में कैसे कंटेंट हैं और इसको यूज़ करने का अनुभव कैसा है।
नेटफिलिक्स का इस 5 रुपए वाले ऑफर्स का फायदा पुराने यूज़र्स नहीं उठा पाएंगे क्योंकि कंपनी ने इसे सिर्फ नए सदस्यों के लिए ही पेश किया है। इस नए ऑफर का फायदा उठा कर 5 रुपए में नेटफिलिक्स का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए यूज़र्स को एंड्रॉयड फोन या कंप्यूटर के जरिए नेटफिलिक्स में रजिस्ट्रेशन करना होगा।
आपको बता दें कि नेटफिलिक्स ने भारतीय यूज़र्स के लिए भारत में 4 प्लान्स को पेश किया है। इनमें 199 रुपए का मोबाइल प्लान है, दूसरा 499 रुपए बेसिक प्लान है और तीसरा 649 रुपए का स्टैंडर्ड प्लान और चौथा 799 रुपए का प्रीमियम प्लान है।
नेटफिलिक्स का फ्यूचर प्लान
Gadgets 360 को नेटफिलिक्स के प्रवक्ता ने इस नए ऑफर्स के बारे में बात करते हुए बताया कि ये एक नया मार्केटिंग प्लान है जो एक तरह से प्रोमोशन के लिए बनाया गया है। इस मार्केटिंग प्रोमोशन प्लान को अधिक से अधिक लोगों तक नेटफिलिक्स को पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है। नेटफिलिक्स के प्रवक्ता ने कहा कि हम भविष्य में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म को और भी बड़े स्तर पर विस्तार करने जा रहे हैं।
अगर आपने भी 5 रुपए का प्लान लेकर नेटफिलिक्स का सब्सक्रिप्शन लिया है तो आपको ये जानना जरूरी है कि ये 5 रुपए का ऑफर सिर्फ पहले महीने के लिए ही है। पहले महीने के बाद आपको ऊपर लिखे 4 प्लान्स में से एक प्लान को चुनना होगा और उसे खरीदना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








