जल्द भारत में लांच होगा एसर का आईकॉनिया Tab W510

पीसी मैन्यूफैक्चर एसर जल्द इंडिया में विंडो 8 टैबलेट लांच कर सकती है। ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट ने एयर के W510 टैबलेट को अपनी साइट में रजिस्टर भी कर दिया है। हम आपको बता दें एसर ने नया विंडो 8 टैबलेट ताइपे में कंप्यूटेक्स 2012 के दौरान जून में लांच किया था। अगर इसके तकनीकी पहलुओं पर नजर डालें तो टैबलेट में 10.1 इंच की स्क्रीन, टीएफटी एलसीडी स्क्रीन, 1366 x 768 रेज्यूलूशन सपोर्ट, 5 प्वाइंट मल्टीटच सपोर्ट दिया गया है।
साथ में 1 गीगार्हट का एटम Z2760 ड्युल कोर प्रोसेसर, विंडो 8 ऑपरेटिंग सिस्टम, 2 जीबी डीडीआर 2 रैम, 3540 लीथियम पॉलीमर बैटरी, 32 जीबी और 64 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी सपोर्ट दिया गया है।
टैबलेट में कंपनी ने कैमरा पर खास ध्यान दिया है, इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो एचडीएमआईपोर्ट, वाईफाई, यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम जैक, 4.0 ब्लूटूथ फीचर मौजूद हैं।
पढ़े: ये हैं दुनिया भर में बने गूगल के बेहतरीन ऑफिस
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








