Home
News

नया AI स्पूफिंग स्कैम बना रहा है लाखों Gmail यूजर्स को अपना निशाना, ऐसे करें खुद को सुरक्षित

साइबर स्कैम ने अपना दायरा बढ़ाते हुए, अब Gmail को अपना निशाना बनाया है। जी हां, जीमेल इकोसिस्टम में एक नया घोटाला (scams) सामने आया है, जिसमें AI-संचालित टूल का इस्तेमाल कर यूजर्स को उनके खातों तक पहुंच प्रदान करने के लिए धोखा दिया जा रहा है।

टेक ब्लॉगर और एक IT सलाहकार सैम मिट्रोविक के अनुसार, नया घोटाला AI का उपयोग करके आपके पर्सनल डेटा को चुरा सकता है। यह घोटाला फेक अकाउंट रिकवरी रिक्वेस्ट बनाने के लिए AI का उपयोग कर रहा है।

 नया AI स्पूफिंग स्कैम बना रहा है लाखों Gmail यूजर्स को अपना निशाना

दरअसल, दुनिया भर में 2.5 बिलियन से अधिक यूजर्स को सेवा ऑफर करने वाले जीमेल के साथ ये स्कैम डिजिटल खातों को टारगेट करके AI-संचालित घोटालों के बढ़ते खतरे को उजागर करते हैं।

ऐसे बनाता है आपको निशाना- इस घोटाले के तहत सबसे पहले आपको अपना मेल रिकवरी करने के लिए तत्काल निर्देशों के साथ एक मैसेज मिलता है। यह एक मेल या एक नोटिफिकेशन भी हो सकता है। रिकवरी अनुरोध शुरू न करने के बाद भी आपको संदेश मिलता है। यह अनुरोध ज्यादातर किसी दूसरे अन्य देशों से आता है।

अगर आप अनुरोध को अस्वीकार भी कर देते हैं, तो आपको एक आधिकारिक Google नंबर (जो नहीं है) से कॉल आएगा। अब आप इसे सही समझकर इस जाल में फंस जाते हैं। फिर स्कैमर्स चेतावनी देता है कि,आपका जीमेल अकाउंट किसी दूसरे देश से लॉग इन किया गया है। जिससे घबराकर आप आसानी से रिकवरी अनुरोध को स्वीकार कर लेते हैं। ऐसे स्कैमर्स आपके डेटा को आसानी से प्राप्त कर लेते हैं और धोखाधड़ी की गतिविधियों के लिए उसका दुरुपयोग करते हैं।

इसके अलावा स्कैमर्स Google नंबर से कॉल करने भी आपको निशाना बना सकते हैं। विदेशी लैग्वेज में बात करके आपसे जल्द से जल्द अपना मेल प्राप्त करने के लिए कहेंगे। ये कॉल AI की मदद से किए जाते हैं, जिससे यह आपको असली लगेगा। साथ ही AI द्वारा जनरेटेड मेल आपको AI द्वारा जनरेटेड लोगो के साथ भेजा जाता है, ताकि इसे ज्यादा भरोसेमंद बनाया जा सके।

ऐसे करें अपनी सुरक्षा-

हालांकि, इस घोटाले को पहचानना काफी मुश्किल है, लेकिन मिट्रोविक ने कुछ सुझाव शेयर किए हैं, जिससे आप अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं। कभी भी किसी अनजान खाता पुनर्प्राप्ति (Retrieval) अनुरोध को स्वीकार न करें। यदि आपको कुछ ऐसा मिलता है, तो आधिकारिक Google हेल्पलाइन से संपर्क करें।

किसी भी अन-नॉन फोन कॉल को स्वीकार करने से पहले हमेशा फोन नंबर वैरिफाई करें। यहां ध्यान रखें कि Google शायद ही कभी किसी व्यवसाय से संबंधित सेवाओं के लिए कॉल करता है। आपको मिलने वाले किसी भी रेंडम ईमेल की प्रामाणिकता का पता लगाने का प्रयास करें। नकली ईमेल में ऑरिजनल ईमेल से थोड़े अंतर होते हैं। उदाहरण के लिए,'टू' फील्ड वास्तविक ईमेल से अलग होगा। अपने जीमेल को अपडेट रखें। आप अपने ईमेल में लेटेस्ट अपडेट के लिए डेली ट्रैक भी रख सकते हैं।

सतर्क रहने और इन सुरक्षात्मक उपायों का पालन करके आप इस AI-बेस्ड फिशिंग स्कैम्स का शिकार होने के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। बता दें, सावधानी ही सबसे जरूरी है। अपने खाते पर किसी भी असामान्य गतिविधि की दोबारा जांच करें और किसी संचार के बारे में अनिश्चित होने पर सीधे Google से संपर्क करने से ना चूकें।

 
Best Mobiles in India

English summary
New AI spoofing scams are targeting Gmail users, try this trick to protect yourself
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X