फुटबाल खिलाड़ियों को दिल के दौरे से बचाएगा एप्प
फुटबाल खिलाड़ियों को मैदान पर अचानक दिल के दौरे के जोखिम से बचाने के लिए एक नया एप्प निर्मित किया गया है। यह एप्प मैच के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने की संभावना की पहचान कर सकता है और उपचार भी प्रदान कर सकता है।
स्पेन की राजधानी मेड्रिड में इस नए एप्प सीपीआर11 को मंगलवार को लांच किया गया। यह एप्प खिलाड़ी को कृत्रिम श्वास और संपीडन प्रदान करने का तरीका, दिल का कार्य करने में मदद करने वाले यंत्र 'ऑटेमैटिक एक्सटर्नल डिफ्रिबिलेटर' (एईडी) का इस्तेमाल करने और जरूरत पड़ने पर खिलाड़ी को अस्पताल ले जाने के बारे में सुझाव देगा।

स्पेन की औषधि विशेषज्ञ 'रिपोल एंड डी प्राडो स्पोर्ट क्लिनिक' और फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा और फीफा की चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र (एफ-मार्क) द्वारा संयुक्त रूप से इस एप्प को विकसित किया गया है।
किसी खिलाड़ी के अचानक दिल का दौरा पड़ने के शुरुआती दो मिनट में इस एप्प की मदद से खिलाड़ी को होश में लाने के लिए 11 छोटे-छोटे विडियो सहायक साबित होंगे और उसके बाद शुरुआती तीन मिनट में एईडी की मदद से खिलाड़ी के हृदय को कृत्रिम कंपन प्रदान किया जा सकेगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications