Micro LED डिस्प्ले के साथ आएगा नया एप्पल वॉच: LG पैनल बनाने में एप्पल कर रहा खुद की मदद

एप्पल ने सितंबर 2022 में लेटेस्ट iPhone 14 मॉडल के साथ Apple वॉच अल्ट्रा लॉन्च किया था। बता दें कि सबसे महंगी इस Apple वॉच में 1.92 इंच का डिस्प्लेदिया गया है। वहीं एनालिस्ट जेफ पु का दावा है कि ऐप्पल वॉच अल्ट्रा के माइक्रो-एलईडी डिस्प्ले वेरिएंट में 2.1 इंच की स्क्रीन आने का अनुमान है। इसके अलावा, आने वाली ऐप्पल वॉच अल्ट्रा में ओएलईडी मॉडल की तुलना में ज्यादा फ्लैश को पेशकश करेगा।
Apple अपने प्रोडक्ट के स्क्रीन को डिजाइन कर रहा है
इस दौरान मार्क गुरमन ने बताया कि Apple अपने Apple Watch और iPhone जैसे प्रोडक्टो के लिए अपनी स्क्रीन को डिजाइन करना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग और एलजी के साथ कई कंपनियों पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है। हालाँकि, रिपोर्ट में यह कहा गया है कि Apple बड़े पैमाने पर प्रोडक्ट के लिए दक्षिण कोरियाई कंपनियों पर भरोसा कर रहा है।

वहीं रॉस यंग की लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो, यंग बताते हैं कि अपने प्रोडक्टो की परफॉर्मेंस तकनीकों को बदलते समय, Apple पूरे प्रोसेस में शामिल नहीं होगा। हालाँकि, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple एलजी (LG) के साथ मिलकर काम करेगा, जबकि यह माइक्रो-एलईडी डिस्प्ले डिवेलप करेगा, जिसका यूज सबसे पहले Apple Watch Ultra में किए जाने की उम्मीद है ।
माइक्रोएलईडी डिस्प्ले क्या है?
माइक्रोएलईडी डिस्प्ले पिक्सल माइक्रो एलईडी से बना होता है, जो बेहतर एचडीआर के लिए फास्ट कलर और हाई कंट्रास्ट प्रोवाइट करता हैं। इसके अलावा इसमें, माइक्रो-एलईडी स्क्रीन और स्क्रीन बर्न-इन, हाई रिफ्रेश रेट के लिए कम देरी और बेहतर एफिशिएंसी की संभावना कम होती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल अपने प्रोडक्ट में जल्द कई बदलाव करने वाला है। इस दौरान एप्पल किसी और कंपनियों पर डिपेंड नहींं होना चा रहा हैं। वहीं Micro LED डिस्प्ले के साथ एप्पल जल्द अपना नया एप्पल वॉच लॉन्च करेगा। जिसके चलते LG पैनल बनाने में एप्पल खुद की मदद कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








