₹3000 में बिना रोक-टोक निकलेंगे वाहन; जानिए क्या है नया FASTag Annual Pass?
FASTag Annual Pass: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा एलान किया है। अब लोगों को टोल प्लाजा से निकलने के लिए बार-बार हजारों रुपये खर्च नहीं करने पडेंगे। इससे छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने नए नियम बनाए हैं। अब लोगों के लिए एनुअल फास्टैग पास (Annual FASTag Pass) जारी किया जाएगा। इसमें एक बार रिचार्ज करना होगा और यह एक साल या 200 ट्रिप्स के लिए वैलिड रहेगा।
अगर आप 3000 रुपये खर्च करने के बाद समय से पहले 200 ट्रिप पूरी कर लेते हैं, तो आपको फिर से एनुअल फास्टैग पास को रिन्यू करना होगा। इस बात की जानकारी नितिन गडकरी ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।

कब से लागू होगा नया नियम?
उन्होंने कहा है कि इससे समय की तो बचत होगी ही, साथ में कई तरह की परेशानियां भी काफी हद तक खत्म हो जाएंगी। नया नियम 15 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगा। नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा कि यात्रा को आसान बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। हम 15 अगस्त 2025 से प्रभावी ₹3,000 की कीमत वाला FASTag बेस्ड वार्षिक पास पेश कर रहे हैं।
इसकी वैलिडिटी एक साल या 200 यात्राओं (जो पहले पूरा हो) तक रहेगी। यह एनुअल पास खासतौर पर कार, जीप और वैन जैसे नॉन-कमर्शियल निजी वाहनों के लिए डिजाइन किया गया है।
जल्द आएगा नया लिंक
एनुअल पास पूरे देश में नेशनल हाईवे पर यात्रा को आसान बनाएगा। उन्होंने कहा कि इसको एक्टिव करने के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप के साथ-साथ NHAI और MoRTH की आधिकारिक वेबसाइटों पर एक लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा।
सफर करना होगा आसान
यह नियम उन टोल प्लाजाओं के लिए बनाया गया है जो 60 किलोमीटर के अंदर आते हैं। इसका मकसद टोल चुकाने के तरीके को सरल और सस्ता बनाना है, ताकि लोग एक बार में आसानी से अपना टोल भर सकें। इससे टोल प्लाजाओं पर लगने वाली लंबी लाइनें कम होंगी, भीड़ कम होगी और टोल को लेकर झगड़े भी घटेंगे। इस वार्षिक पास से लाखों लोगों को तेज और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








