स्टाइलिश Desire 12 व Desire 12+ भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
HTC ने अपने स्टाइलिश स्मार्टफोन HTC Desire 12 और Desire 12+ भारत में 7 जून को लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन को ड्यूरेबल अर्किलिक ग्लास बैक पैनल के साथ पेश किया है, जो फोन को प्रीमियम लुक देते हैं। एचटीसी ने इस साल मार्च में दोनों स्मार्टफो को ग्लोबली लॉन्च किया था। अब ये स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में भी एंट्री ले चुके हैं। दोनों स्मार्टफोन एचटीसी इंडिया स्टोर को गुरुवार से प्री-ऑर्डर किए जा सकेंगे और 11 जून से दोनों स्मार्टफोन की ओपन सेल शुरू हो जाएगी।

HTC Desire 12 और Desire 12+ की भारत में कीमत
एचटीसी डिज़ायर 12 को भारत में कीमत 15,800 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं, HTC Desire 12+ को 19,790 रुपए में पेश किया गया है। एचटीसी ने दोनों ही बजट फोन को अट्रेक्टिव कलर वेरिएंट के साथ पेश किया है। ये फोन कूल ब्लैक, रॉयल गोल्ड और वार्म सिल्वर कलर वेरिएंट में पेश किया है। डिजाइन की बात करें, तो नए स्मार्टफ़ोन में कंपनी ने ऐक्रेलिक ग्लास पैनल दिया है, जो इस फोन को और भी खास बनाता है। इस फोन को कंपनी ने कर्व्ड एज के साथ पेश किया है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
HTC Desire 12 के फीचर्स
इस फोन में 5.5 इंच का एचडी आपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए सिंगल कैमरा दिया है, जो 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 5 मेगापिक्सल का है। इस फोन में मीडियाटेक एमटी 6739 प्रोसेसर है।
इस फोन को कंपनी ने रैम और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 2 जीबी व 3 जीबी रैम और 16 जीबी व 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। दोनों ही स्मार्टफोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2730 एमएएच की बैटरी दी गई है।

HTC Desire 12+ के फीचर्स
इस फोन में 6.0 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया है, जो 13 मेगापिक्सल प्रायमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
एचटीसी के इस बजट फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है। ये एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। ये फोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। साथ ही फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है।
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2956 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए कैट 4 एलटीई, 3.5 एमएम जैक, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस और जीएलओएनएएसएस है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर सिर्फ एचटी सी डिज़ायर 12+ में ही है। ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 450 प्रोसेसर के साथ आता है और एंड्रॉइड ऑरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।


Click it and Unblock the Notifications