Home
News

Samsung की बड़ी तैयारी, iPhone 17 Pro की तरह भगवा रंग में आएगी नई Galaxy S26 सीरीज

इस साल Apple के iPhone 17 Pro मॉडल के कॉस्मिक ऑरेंज कलर वेरिएंट ने ग्लोबल मार्केट में खूब धमाल मचाया। भारत के लोगों में भी इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। इसे भगवा कलर भी भारत में कहा जा रहा है। अब सैमसंग भी इस रेस में दमदारी के साथ उतरने की तैयारी में है।

कंपनी Samsung Galaxy S26 सीरीज में कॉस्मिक ऑरेंज कलर की पेशकश करेगी। लीक्स में सैमसंग का ऑरेंज कलर वेरिएंट लिस्ट किया गया है। लॉन्च से पहले इसके बारे इसकी खूबियों के बारे में भी कई डिटेल रिवील हुई है।

iPhone 17 Pro की तरह भगवा रंग में आएगी नई Galaxy S26 सीरीज

Samsung Galaxy S26 Plus डिजाइन

Tipster OnLeaks और पॉपुलर टेक पब्लिकेशन Android Headlines ने Samsung Galaxy S26 Plus की रेंडर्ड इमेज साझा की हैं, जो स्मार्टफोन के डिजाइन को फ्रंट से लेकर बैक तक दिखाती हैं। रियर पैनल काफी हद तक Galaxy S25 Edge और Galaxy Z Fold 7 जैसा दिखता है, जिसमें ग्रुप किए गए कैमरा लेंस और डबल-लेयर्ड कैमरा आइलैंड शामिल है।

फ्रंट पर, स्मार्टफोन Galaxy S25 Plus मॉडल जैसी ही फीचर्स को बरकरार रखता है। रेंडर्स के आधार पर, Galaxy S26 Plus 6.7-इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है, लेकिन पतले बेजल्स मिल सकते हैं। डायमेंशन्स की बात करें तो यह 158.4 x 75.7 x 7.35mm माप का हो सकता है। जहां तक कलर वेरिएंट की बात है, रेंडर्स कोई निश्चित जानकारी नहीं देते कि सैमसंग ऑरेंज कलर वाला S सीरीज फोन लाएगा या नहीं। ये डिजाइन इमेज सिर्फ एक प्रतिनिधित्व हैं कि लॉन्च के वक्त क्या देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy S26 Plus: स्पेक्स और फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Plus में 6.7-इंच Quad HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 से लैस हो सकता है, जो रीजन पर निर्भर करेगा, और इसमें 12GB रैम मिल सकती है।

इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 50MP मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP टेलीफोटो लेंस शामिल होंगे जिनमें 3x ऑप्टिकल जूम मिलेगा। अंत में, इसमें 4900mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X