Xiaomi लॉन्च करने वाली है नई स्मार्टफोन सीरीज
श्याओमी ने पिछले एक महीने में दिवाली सेल के दौरान भारत में 4 मिलियन स्मार्टफोन बेचे हैं. इस बड़े अचीवमेंट के बाद अब कंपनी का एक और बड़ा प्लान नजर आ रहा है.

रेड्मी इंडिया ट्विटर के पेज पर एक पोस्ट की गई है, जिससे इस बात की ओर इशारा किया गया है की कंपनी जल्दी ही सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज में पह स्मार्टफोन 2 नवम्बर को लॉन्च किया जाएगा, जो की नई दिल्ली में होगा.
श्याओमी रेड्मी इस पोस्ट में #YourBestSelfie भी दिया गया है. हालांकि कंपनी ने पोस्ट में न तो सीरीज का नाम बताया है न ही फोन के नाम का कोई हिंट नहीं दिया गया है. उम्मीद की जा रही है की यह स्मार्टफोन मी नोट 3 भी हो सकता है, फिलहाल कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है.
पहले ट्वीट के कुछ देर बाद श्याओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने स्मार्टफोन को लेकर एक और पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह एक टेबल के पास बैठे हुए हैं. इस टेबल में कई सारे ऑब्जेक्ट्स भी रखे हुए हैं.


Click it and Unblock the Notifications







