Home
News

New Sim Cards Rules: अब ऑफिस के नहीं लगाने होंगे चक्कर, सिम कार्ड खरीदना हुआ आसान और सुरक्षित

New Sim Cards Rules: दूरसंचार विभाग (DoT) ने Airtel, Reliance Jio, BSNL और Vodafone-Idea (Vi) जैसे लीडिंग टेलीकॉम प्रोवाइडर्स के ग्राहकों के लिए सिम कार्ड खरीदने की प्रक्रिया को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

इन बदलावों के साथ अब से सिम खरीदने की प्रक्रिया आसान होने के साथ ही कागज रहित (पेपरलेस) हो गई है। यह नए नियम भारतीय यूजर्स के लिए अधिक सुविधाजनक होने के साथ ही धोखा-धड़ी जैसे मामलों से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेंगे। आइए फिर इन नए नियमों के बारे में जान लेते हैं।

New Sim Cards Rules: आसान और सुरक्षित हुआ सिम कार्ड खरीदना

सिम के लिए स्टोर जाने की जरूरत नहीं

DoT के इन नए नियमों के बाद ग्राहकों के अब सिम कार्ड खरीदने के लिए या अपना टेलिकॉम ऑपरेटर बदलने के लिए टेलीकॉम कंपनी के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि ये प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है।

सरल शब्दों में समझें तो, ये नए नियम आपको ऑनलाइन ही सारी सुविधा दे रहे हैं। यानी अगर आप नया सिम कार्ड लेना चाहते हैं या अपना टेलिकॉम ऑपरेटर बदलना चाहते हैं, तो आप बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कर सकते हैं।

क्या है DoT के नए नियम

सरकार ने नए नियमों के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी शेयर की है और बताया है कि इन नए नियमों के बाद से धोखाधड़ी पर विराम लगेगा और सिम कार्ड खरीदना पहले से सुविधाजनक और आसान हो जाएगा। सरकार का लक्ष्य लोगों को धोखाधड़ी से सुरक्षित करना और भारत को डिजीटल देश बनाना है, जिसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

e-KYC और Self KYC

इसके साथ ही सरकार ने e-KYC और Self KYC भी शुरू की है। इसके साथ यूजर्स को अब किसी टेलीकॉम ऑपरेटर के ऑफिस में जाने की आवश्यकता नहीं है, वे सेल्फ ही वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा कर सकते हैं। प्रीपेड से पोस्टपेड या विपरीत OTP वेरिफिकेशन प्रोसेस के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। नया सिम कार्ड खरीदने की पूरी प्रक्रिया डॉक्यूमेंट्स की किसी भी फोटोकॉपी को शेयर किए बिना डिजीटल रूप से पूरी की जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
DoT has made several significant changes in the rules to make the SIM card buying process easier and safer for customers of leading telecom providers like Airtel, Reliance Jio, BSNL and Vodafone-Idea (Vi).
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X