Lunar Ring के साथ लॉन्च होगा Vivo NEX सीरीज का नया स्मार्टफोन
चाइनीज कंपनी वीवो काफी समय से चर्चा में है। जिसकी खास वजह Vivo की NEX सीरीज है। खबर आ रही है कि कंपनी अपना नया स्मार्टफोन NEX सीरीज के तहत लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि वीवो कंपनी का नया स्मार्टफोन ड्यूल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। जो इस साल लॉन्च हुए Vivo NEX का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

हाल ही में स्मार्टफोन का एक और फ्रेश रेंडर लीक हुआ है। जिसमें वीवो का अपकमिंग फोन ड्यूल डिस्प्ले के साथ दिखाई दे रहा है। बता दें, नए रेंडर को पॉप्युलर टिपस्टर और डिजाइनर Benjamin Geskin द्वारा क्रिएट किया गया है।
Lunar Ring के साथ लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन
कुछ समय पहले ही एक यूट्यूबर ने वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें स्मार्टफोन में ड्यूल डिस्प्ले को दिखाया गया है। वीडियो से पता चलता है कि स्मार्टफोन राउंड शेप्ड RGB लाइट के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिसे Lunar Ring के नाम से जाना जाता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा दिखाई दे रहा है। वहीं Geskin के Vivo NEX 2 रेंडर से पता चलता है कि स्मार्टफोन ड्यूल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा।
स्मार्टफोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल होगा। वहीं, फोन की रियर साइड पर छोटी डिस्प्ले दिखने को मिलती है। साथ ही RGB-lit Lunar Ring के पास दो कैमरा सेंसर भी दिए गए हैं।
वहीं तीसरा सेंसर Lunar Ring के आउटसाइड पर दिया गया है। 3D सेंसिंग के लिए ToF कैमरा दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें सेल्फी कैमरा नहीं दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








