Home
News

फेसबुक में नया "Unsend" मैसेजिंग फीचर. जानें इसकी खासियत

हम काफी सारे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें WhatsApp, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे कई ऐप्स शामिल हैं। इन ऐप्स में समय-समय पर अपडेट किया जाता है। जिससे यूजर्स को अच्छा अनुभव मिल सकें। बता दें, अब आप फेसबुक मैसेंजर पर संदेश भेजकर वापस ले सकेंगे। यह फीचर व्हॉट्सएप पर पहले से मौजूद है।

फेसबुक में नया 'Unsend' मैसेजिंग फीचर. जानें इसकी खासियत

व्हॉट्सएप की तरह ही अब आप फेसबुक मैसेंजर पर भी किसी मैसेज को भेजकर वापस ले सकेंगे। फेसबुक ने इस नए फीचर को यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया है। बता दें, फेसबुक ने मैसेंजर में "unsend" मैसेजिंग फीचर जोड़ दिया है। करीब छह महीने से फेसबुक व्हॉट्सएप की तरह भेजे गए संदेश को वापस लेने वाले इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा था।

जिसे पूरा कर दिया गया है और यूजर्स भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। फेसबुक का यह नया फीचर एंड्रायड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए है। इसके जरिए आप किसी को बातचीत के दौरान भेजे गए किसी संदेश को मैसेंजर से पूरी तरह से हटा सकेंगे।

नए फीचर की खासियत

फेसबुक का नया फीचर WhatsApp की तरह काम करता है। जिसमें अनसेंड फीचर दिया गया है। इस फीचर से आप किसी को गलती से भेजे गए मेसेज को पूरी तरह से डिलीट कर सकते हैं। बता दें, फेसबुक ने इसके लिए टाइम लिमिट को तय किया है। यूजर्स 10 मिनट के अंदर ही भेजे गए संदेश को वापस ले सकते हैं। व्हॉट्सएप पर यह फीचर डिलीट एवरीवन के नाम से मौजूद है। हालांकि, यह सुविधा अभी भारत के लिए शुरू नहीं हुई है। फेसबुक का यह नया फीचर अभी कोलंबिया व पोलैंड जैसे देशों के लिए रोल आउट हुआ है। इसे जल्द ही भारतीय यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया जाएगा ।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now you will be able to get back a message on Facebook Messenger. This feature already exists on whitespace. Facebook has added the "unsend" messaging feature in Messenger. For nearly six months, Facebook was testing this feature, which was sent back to the message sent by WhatsApp. Which has been completed and users will be able to use it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X