Home
News

Xiaomi Bluetooth Speaker Mini का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, मिलेगा 11 घंटे का प्लेबैक टाइम

Xiaomi ने अपने Bluetooth Speaker Mini को नए कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। कंपनी ने अब इस स्पीकर को लाइट ब्राउन कलर वेरिएंट में मार्केट में पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे आउटडोर यूज के लिए बेहद ही टिकाऊ बनाने की बात भी कही है।

Xiaomi का दावा है कि बाहर के कठिन हालातों में भी इसकी बॉडी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बता दें कि इसके बॉटम में कंपनी ने एंटी कॉलिजन सॉफ्ट रबर लगाई है, जिससे गिरने के बाद भी यह आसानी से खराब नहीं होगा। चलिए इस ब्लूटूथ स्पीकर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Bluetooth Speaker Mini का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च

Xiaomi Bluetooth Speaker Mini Light Brown स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Bluetooth Speaker Mini को कंपनी ने IP67 रेटिंग दी है, जिससे यह वॉटर और डस्ट प्रूफ बन जाता है। इसी के साथ यह ब्लूटूथ स्पीकर आउटर यूज के लिए भा इस्तेमाल करने योग्य बन जाता है। इसमें 3 यूनिट अकॉस्टिक आर्किटेक्चर है, जो कि 360 डिग्री साउंड आउटपुट दे सकता है।

इस Bluetooth Speaker Mini में कई तरह के ऑडियो स्टाइल बिल्ट-इन ही आते हैं। यह Xiaomi के Pengpai Zhilian आर्किटेक्चर से कनेक्टेड है और शाओमी Pengpai OS को सपोर्ट करता है। इसमें NFC फीचर भी मौजूद है, जिसकी मदद से यह बहुच जल्दी कनेक्ट हो जाता है। जैसे ही आप एनएफसी एरिया को टच करेंगे, वैसे ही यह कनेक्ट हो जाएगा।

Xiaomi Bluetooth Speaker Mini बैटरी

Xiaomi Bluetooth Speaker Mini में 2,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 11 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकती है। इसे पूरी तरह से चार्ज करने में 1.8 घंटे का समय लगता है। इसका खास फीचर यह है कि ये स्पीकर मिनी एक ही समय में दो मोबाइल फोन्स के साथ कनेक्ट हो सकता है। यानी जिस सोर्स से चाहें इसमें म्यूजिक प्लैबेक किया जा सकता है।

Xiaomi Bluetooth Speaker Mini कीमत

Xiaomi Bluetooth Speaker Mini लाइट ब्राऊन वेरिएंट को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है और इसकी कीमत 199 युआन (लगभग 2,200 रुपये) है। इस ब्लूटूथ स्पीकर को JD.com से खरीदा जा सकता है। लेकिन कंपनी इसको ग्लोबल मार्केट में कब पेश करेगी, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
New variant of Xiaomi Bluetooth Speaker Mini launched, will get 11 hours of playback time
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X